Home
Class 12
PHYSICS
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (...

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(a) एकल झिर्री विवर्तन प्रयोग में, झिर्री की चौड़ाई मूल चौड़ाई से दोगुनी कर दी है है। यह केंद्रीय विवर्तन बैंड के साइज तथा तीव्रता को कैसे प्रभावित करेगी ?
(b) द्वि - झिर्री प्रयोग में, प्रत्येक झिर्री का विवर्तन, व्यतिकरण पैटर्न से किस प्रकार संबंधित है?
(c) सुदूर स्त्रोत से आने वाले प्रकाश के मार्ग में जब एक लघु वृत्ताकार वस्तु रखी जाती है, तो वस्तु की छाया के मध्य एक प्रदीप्त बिंदु दिखाई देता है। स्पष्ट कीजिए क्यों ?
(d) दो विद्यार्थी एक मीटर ऊँची कक्ष विभाजन दीवार द्वारा मीटर के अंतर पर है। यदि ध्वनि और प्रकाश दोनों प्रकार की तरंगे वस्तु के किनारों पर मुड़ सकती है, तो फिर भी वे विद्यार्थी एक-दूसरे को देख नहीं पते, यद्यपि वे आपस में आसानी से वार्तालाप किस प्रकार कर पाते हैं ?
(e) किरण प्रकाशिकी, प्रकाश के सीधी रेखा में गति करने की संकल्पना पर आधारित है। विवर्तन प्रभाव (जब प्रकाश का संचरण एक द्वारक / झिर्री या वस्तु के चारों और प्रेक्षित किया जाये ) इस संकल्पना को नकारता है। तथापि किरण प्रकाशिकी की संकल्पना प्रकाशकीय यंत्रों में प्रतिबिम्बों की स्थिति तथा उनके दूसरे अनेक गुणों को समझने के लिए सामान्यतः उपयोग में लाई जाती है। इसका क्या औचित्य है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) केंद्रीय विवर्तन की चौड़ाई `=2(lambda)/(2)`
जहाँ e झिर्री की चौड़ाई है। स्पष्ट है झिरी की चौड़ाई दोगुनी करने पर केंद्रीय बैण्ड की चौड़ाई आधी रह जायेगी तथा तीव्रता दोगुनी `(I prop e)` हो जायेगी ।
(b) द्वि - स्लिट प्रयोग में व्यतिकरण फ्रिंजों की तीव्रता प्रत्येक स्लिट की विवर्तन - प्रतिरूप से मॉडुलित होती है ।
(c) लघु वृत्ताकार वस्तु के किनारों से विवर्तित प्रकाश की किरणे छाया के केंद्र पर संपोषी व्यतिकरण उत्पन्न करती है, जिससे यहॉं प्रदीप्त बिंदु दिखाई देता है।
(d) विवर्तन प्रभाव तभी दृष्टिगोचर होते हैं जब अवरोध का आकर तरंगदैधर्य की कोटि का है। विभाजक का आकर ध्वनि की तरंगदैधर्य के तुलनीय है, प्रकाश की तरंगदैधर्य की तुलना में अत्यधिक बड़ा है। अतः ध्वनि तरंगे तो विभाजन से विवर्तित हो जाती है, जबकि प्रकाश तरंगें नहीं। यही कारण है कि विद्यार्थी एक-दूसरे को देख तो नहीं सकते, परन्तु वे एक-दूसरे को सुन सकते हैं ।
(e) विवर्तन प्रभाव तभी सार्थक होते है, जबकि अवरोध का आकर तरंगदैधर्य के तुलनीय हो । सामान्य प्रकाशिक यंत्रों में अवरोध का आकार प्रकाश कि तरंगदैधर्य की तुलना में बहुत बड़ा होता है, अतः किरण प्रकाशिकी की संकल्पना न्याय संगत है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाश का ध्रुवण

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली|12 Videos
  • प्रकाश का ध्रुवण

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिलघु उत्तरीय|17 Videos
  • प्रकाश का ध्रुवण

    NOOTAN HINDI|Exercise एन ० सी ० आर ० टी ० प्रश्न|10 Videos
  • प्रकाश का गोलीय पृष्ठों पर अपवर्तन : लेन्स

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न|20 Videos
  • प्रकाश का परावर्तन, गोलिया दर्पण तथा प्रकाश का अपवर्तन

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रतियोगी परक्षाओं के लिए (वस्तुनिष्ट प्रकार प्रशन)|19 Videos
NOOTAN HINDI-प्रकाश का ध्रुवण-अतिरिक्त प्रश्न
  1. एक तारे में हाइड्रोजन से उत्सर्जित 6563Å की H(alpha) लाइन में 15Å का अ...

    Text Solution

    |

  2. किसी माध्यम (जैसे-जल) में प्रकाश की चाल निर्वात में प्रकाश की चाल से अ...

    Text Solution

    |

  3. आप मूल पाठ में जान चुके है कि हाइगेंस का सिद्धांत परावर्तन और अपवर्तन ...

    Text Solution

    |

  4. तरंग संचरण की चाल को प्रभावित कर सकने वाले कुछ संभावित कारकों की सूची ...

    Text Solution

    |

  5. ध्वनि तरंगों में आवृत्ति विस्थापन के लिए डॉप्लर का सूत्र निम्नलिखित दो...

    Text Solution

    |

  6. द्वि-झिर्री प्रयोग में, 600 नैनोमीटर तरंगदैध्र्य का प्रकाश करने पर, एक...

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (a) एकल झिर्री विवर्तन प्रयोग म...

    Text Solution

    |

  8. दो पहाड़ियों कि चोटी पर दो मीनारें एक-दूसरे से किमी की दूरी 40 पर हैं ।...

    Text Solution

    |

  9. 500 नैनोमीटर तरंगदैध्र्य का एक समांतर प्रकाश - पुंज एक पतली झिर्री पर ...

    Text Solution

    |

  10. निम्निलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (a) जब कम ऊंचाई पर उड़ने वाला व...

    Text Solution

    |

  11. एकल झिर्री विवर्तन पैटर्न कि व्युपत्ती में कथित है कि n lambda//a कोणो...

    Text Solution

    |