Home
Class 12
PHYSICS
""(84)Po^(218) संकेतक का क्या अर्थ है? ...

`""_(84)Po^(218)` संकेतक का क्या अर्थ है? यदि यह एक `alpha `-कण उत्सर्जित करके सीसे (Pb ) में बदल जाता है, तो इस रेडियोऐक्टिव क्षय की समीकरण लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसी भी परमाणु को `""_(Z ) X ^(A )` संकेतक से प्रदर्शित किया जा सकता है जिसमें Z प्रोटॉनों की संख्या प्रदर्शित करता है। किसी परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या को 'परमाणु-क्रमांक' (atomic number ) कहते हैं। संकेतन का A , परमाणु के नाभिक में प्रोटॉनों व न्यूट्रॉनों के कुल संख्या को प्रदर्शित करता है। इसे परमाणु की 'द्रव्यमान संख्या ' ( mass number ) कहते है। इस प्रकार `""_(84)Po^(218)` संकेतन का अर्थ है कि पोलोनियम ( Polonium ) परमाणु के नाभिक में 84 प्रोटोन है तथा ( 218 - 84 ) = 134 न्यूट्रॉन हैं।
`alpha `-कण हीलियम का नाभिक होता है जिसका परमाणु -क्रमांक 2 तथा द्रव्यमान-संख्या 4 होती है। अतः जब किसी रेडियोऐक्टिव परमाणु के नाभिक से `alpha `-कण निकलता है, तो उसके परमाणु-क्रमांक का मान 2 कम हो जाता है तथा द्रव्यमान -संख्या 4 कम हो जाती है। अतः क्षय समीकरण निम्न प्रकार होगी :
`""_(84)Po^(218) to ""_(82)Pb^(214)+""_(2)He^(4) (alpha-"कण")`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • नाभिक की संरचना

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली ( वस्तुनिष्ठ प्रश्न )|10 Videos
  • नाभिक की संरचना

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली ( अतिलघु उत्तरीय )|27 Videos
  • तरंग प्रकाशिकी तथा हाइगेन्स का सिद्धांत

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ट प्रकार प्रश्न ( एकल उत्तर प्रकार )|1 Videos
  • नाभिकीय ऊर्जा

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न|6 Videos