यदि किसी समांतर श्रेणी `25, 22, 19, ……….` के कुछ पदों का योगफल 116 है, तो अंतिम पद ज्ञात कीजिये।
लिखित उत्तर
Verified by Experts
दी गई श्रेणी है : `25, 22, 19, ………..` प्रथम पद, `a = 25` सार्वअंतर, `d = 22 - 25 = -3 ` माना पदों की संख्या n हो, तब योगफल, `S_(n)=(n)/(2)[2a+(n-1)d]` `116=(n)/(2)[2xx25+(n-1)(-3)]` `232=n(50-3n+3)` `232=53n-3n^(2)` या `3n^(2)-53n+232=0` `rArr 3n^(2)-24n-29n+232=0` `rArr 3n(n-8)-29(n-8)=0` `rArr (n-8)(3n-29)=0` `n=8,(29)/(3)` अतः पदों की संख्या, n = 8 संभव है, जबकि `n ne (29)/(3)` अब n वां पद `=a+(n-1)d` `therefore` 8 वां पद `=25+(8-1)(-3)` `=25+7(-3)` `=25-21` `=4` अतः अंतिम पद 4 है।