यदि दो धनात्मक संख्याओं a तथा b के बीच समान्तर माध्य तथा गुणोत्तर माध्य क्रमशः 10 तथा 8 हैं, तो संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
लिखित उत्तर
Verified by Experts
a तथा b के बीच समान्तर माध्य, `(a+b)/(2)=10` या ` a+b=20" " ` …(i) a तथा b के बीच गुणोत्तर माध्य, `sqrt(ab)=8` या `ab =64 " " ` …(ii) सार्वसमिका `(a-b)^(2)=(a+b)^(2)-4ab` के प्रयोग से, `(a-b)^(2)=(20)^(2)-4xx64` `=400-256=144` `therefore a-b=pm12` अर्थात `a-b=12 " "`...(iii) या `a-b=-12 " "` ...(iv) समीकरण (i ) तथा (iii ) को हल करने पर, a = 16 तथा b = 4 समीकरण (i) तथा (iv) को हल करने पर, a = 4 तथा b = 16 अतः a तथा b के मान 16, 4 या 4, 16 होंगे।