मान लीजिए लगाया गया बल y मातारक है और उत्पन्न त्वरण x मात्रक है। अनुपात और समानुपात से आप इस तथ्य को इस प्रकार व्यक्त कर सकते है: `y=kx`
जहाँ k एक अचर है।(विज्ञान के अध्ययन से आप यह जानते है कि वास्तव में k पिंड का द्रव्यमान होता है)। अब क्योकि हम यह नहीं जानते कि k क्या है, इसलिए हम `y=kx` का परिशुद्ध आलेख नहीं खींच सकते। फिर भी, यदि हम k को एक मान दे दे, तब आलेख खींच सकते है। मान लीजिए कि `k=3` हो, तब, हम `y=3x` को निरूपित करने वाली एक रेखा खींच सकते है।
समीकरण `y=3x`के दो हल `(0,0)`और `(2,6)` है।
खींचे गए आरेख से आप यह देख सकते है कि जैम लगाया गया बल 3 मात्रक होता है, तब उत्पन्न त्वरण 1 मात्रक होगा है। आप यहाँ यह भी देखते है कि बिंदु`(0,0)` आलेख पर स्थित है, जिसका अर्थ यह है कि जब लगाया गया बल 0 मात्रक होता है तो उत्पन्न त्वरण 0 मात्रक होता है।
टिपण्णी: `y=kx` के रूप कि समीकरण का आलेख एक रेखी होती है जो सदा मूलबिंदु से होकर जाती है।