Home
Class 12
BIOLOGY
यदि पृथ्वी पर से समस्त जीवाणु समाप्त हो ...

यदि पृथ्वी पर से समस्त जीवाणु समाप्त हो जायें तो जीव जगत पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जीवाणु, जीव-जंतुओं व पेड़-पौधों के मृतक शरी को सड़ाकर समाप्त करते हैं और इस प्रकार प्राकृतिक अपमार्जक का कार्य करते हैं। इनके न होने पर मृत जीव-जंतु ऐसे ही भूमि पर पड़े रहते, जिससे जीना भी दूभर हो जाता। साथ ही मृतक जीवों के सड़ने पर उनके शरीर में स्थित जटिल कार्बनिक पदार्थ सरल अकार्बनिक पदार्थो, जैसे कार्बन डाइ ऑक्साइड व नाइट्रोजन यौगिकों के रूप में मुक्त हो जाते हैं। इनमें से `CO_(2)` वायुमण्डल में चली जाती है तथा नाइट्रोजन के यौगिक भूमि में मिल जाते हैं। पौधे इन्हीं नाइट्रोजन यौगिकों को भूमि से खाद के रूप में ग्रहण करते हैं और प्रकाश-संश्लेषण के समय वायुमण्डल से `CO_(2)` को ग्रहण करते हैं।
अत3 इनके अभाव में कुछ समय बाद समस्त पेड़-पौधे नष्ट हो जायेंगें। क्योंकि सभी जंतु किसी न किसी रूप में पौधों पर आश्रित है अतः कुछ समय बाद ये भी नष्ट हो जायेगें। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि जीवाणुओं के न होने पर समस्त जीव-जगत ही समाप्त हो जायेगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पारितन्त्र

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिलघु उत्तरीय प्रश्न|16 Videos
  • पारितन्त्र

    NOOTAN HINDI|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|23 Videos
  • पारितन्त्र

    NOOTAN HINDI|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|36 Videos
  • पर्यावरण के मुद्दे

    NOOTAN HINDI|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|65 Videos
  • पुष्पों पौधों में लैंगिक जनन

    NOOTAN HINDI|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|44 Videos