Home
Class 12
PHYSICS
चित्र में एक विभवमापी दर्शाया गया है ...

चित्र में एक विभवमापी दर्शाया गया है , जिससे एक `2.0 V` और आंतरिक प्रतिरोध `0.40 Omega` का कोई सेल , विभवमापी के प्रतिरोधक तार AB पर वोल्टता पात बनाए रखना है । कोई मानक सेल जो `1.02` वोल्ट का अचर विधुत वाहक बल बनाए रखता है ( कूछ मिलीऐम्पियर की बहुत सामान्य धाराओं के लिए ) तार की `67.3` सेमी लम्बाई पर संतुलन बिंदु देता है । मानक सेल से अति न्यून धारा लेना सुनिश्चित करने के लिए इसके साथ परिपथ में श्रेणी `600 k Omega` का एक अति उच्च प्रतिरोध इसके साथ संबद्ध किया जाता है , जिससे संतुलन बिंदु प्राप्त होने के निकट लघुपथित (shorted) कर दिया जाता है । इसके बाद मानक सेल को किसी अज्ञात विधुत वाहक बल E के सेल से प्रतिस्थापित कर दिया जाता है , जिससे संतुलन बिंदु तार की `82.3` सेमी लम्बाई पर प्राप्त होता है ।

(a) E का मान क्या है ?
(b) `600k Omega` के उच्च प्रतिरोध का क्या प्रयोजन है ?
(c ) क्या इस उच्च प्रतिरोध से संतुलन बिंदु प्रभावित होता है ?
(d) उपरोक्त स्थिति में यदि विभवमापी के परिचालक सेल का विधु वाहक बल `2.0` वोल्ट के स्थान पर `1.0` वोल्ट हो तो क्या यह विधि फिर भी सफल रहेगी ?
(e) क्या यह परिपथ कुछ मिलीवोल्ट की कोटि के अत्यल्प विधुत वाहक बलों ( जैसे कि किसी प्रारूपी तापवैधुत युग्म का विधुत वाहक बल ) के निर्धारण में सफल होगी ? यदि नहीं तो आप इसमें किस प्रकार संशोधन करेंगे ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) विभवमापी के तार की समान विभव - प्रवणता के लिए , दो सेलो के विo वाo बलों की तुलना करने का सूत्र है
`E_(2)/E_(1) = l_(2)/l_(1)` अथवा `E/E_(s) = l/l_(s)`
जहाँ
`E = l/l_(s) E_(s)`
`E_(s)= ` प्रमाणिक सेल का विo वाo बल `=1.02` वोल्ट ,
`l_(s)=` प्रमाणिक सेल से संतुलन की लम्बाई ` = 67.3` सेमी
l = अज्ञात वि वा बल के सेल से संतुलन की लम्बाई = ` 82.3` सेमी
अज्ञात विo वाo बल ,
`E = ((82.3"सेमी "))/((67.3"सेमी")) xx 1.02 ` वोल्ट = 1.25 वोल्ट
(b) उच्च प्रतिरोध का प्रयोजन धारामापी में धारा को कम करना है , जबकि जौकी संतुलन बिंदु से दूर है । इससे प्रमाणिक सेल नुकसान (damage) से बचा रहता है ।
(c ) संतुलन बिंदु उच्च प्रतिरोध से प्रभावित नहीं होता है , क्योंकि संतुलन की स्थिति में सेल परिपथ (द्वितीयक ) में धारा नहीं बहती ।
(d) नहीं , क्योंकि विभवमापी के कार्य करने के लिए परिचालक सेल का वि वा बल , द्वितीयक परिपथ के सेल के विo वाo बल (E) से अधिक होना चाहिए ।
(e ) क्योंकि संतुलन बिंदु सिरे A के निकट होगा तथा मापन में त्रुटि बहुत अधिक होगी । इसके लिए परिचालक सेल के श्रेणीक्रम में एक परिवर्ती प्रतिरोध (R) जोड़ने है तथा इसका मान इस प्रकार व्यवस्थित करते है कि तार AB के सिरों के बीच विभवपात द्वितीयक सेल के विo वाo बल से थोड़ा ही अधिक हो , ताकि संतुलन बिंदु अधिक लम्बाई पर प्राप्त हो , इससे मापने में त्रुटि कम होगी तथा मापन तथार्थता बढ़ेगी ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • किरचॉफ के नियम तथा वैधुत परिपथ

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली ( वस्तुनिष्ठ प्रश्न )|15 Videos
  • किरचॉफ के नियम तथा वैधुत परिपथ

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिलघु उत्तरीय|41 Videos
  • किरचॉफ के नियम तथा वैधुत परिपथ

    NOOTAN HINDI|Exercise एनo सीo ईo आरo टीo प्रश्न|13 Videos
  • अर्द्धचालक : सन्धि डायोड तथा ट्रांजिस्टर

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ( वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न एकल उत्तर प्रकार )|21 Videos
  • कॉलम का नियम तथा वैद्युत क्षेत्र

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न|16 Videos
NOOTAN HINDI-किरचॉफ के नियम तथा वैधुत परिपथ -अतिरिक्त प्रश्न
  1. पृथ्वी के पृष्ठ पर ऋणात्मक पृष्ठ - आवेश घनत्व 10^(-9) C Cm^(-2) ...

    Text Solution

    |

  2. (a) छः लेड एसिड संचायक सेलो को जिनमें प्रत्येक का विधुत वाहक बल २...

    Text Solution

    |

  3. दो समान लम्बाई के तारों में एक ऐलुमिनियम का और दूसरा कॉपर का बना है ...

    Text Solution

    |

  4. मिश्रातु मैंगनिन के बने प्रतिरोधक पर लिए गए निम्नलिखित प्रेक्षणों से आ...

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए : (a) किसी असमान अनुप्रस्थ काट ...

    Text Solution

    |

  6. सही विकल्प छाँटिए : (a) धातुओं की मिश्र धातुओं की प्रतिरोधकता प्...

    Text Solution

    |

  7. (a) आपके R प्रतिरोध वाले n प्रतिरोधक दिए गए है । (i ) अधिकतम (ii ...

    Text Solution

    |

  8. किसी 0.5 Omega आंतरिक प्रतिरोधक वाले 12 V के एक संभरण (supply) ...

    Text Solution

    |

  9. चित्र में एक विभवमापी दर्शाया गया है , जिससे एक 2.0 V औ...

    Text Solution

    |

  10. दिए गए चित्र में किसी 1.5 वोल्ट के सेल का आंतरिक प्रतिरोध मापने क...

    Text Solution

    |