Home
Class 12
PHYSICS
एक शक्तिशाली लाउडस्पीकर के चुम्बक के ध्र...

एक शक्तिशाली लाउडस्पीकर के चुम्बक के ध्रुवों के बीच चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता के परिणाम का मापन किया जाता हे इस हेतु एक छोटी चपटी `2 "सेमी"^(2)` क्षेत्रफल की अन्वेषी कुण्डली (search coil) का प्रयोग किया गया हे । इस कुण्डली में पास-पास लिपटे 25 फेरे हैं तथा इसे चुम्बकीय क्षेत्र के लंबवत व्यवस्थित किया गया है और तब इसे द्रुत गति से क्षेत्र के बाहर निकाला जाता है । तुल्यत : इस अन्य विधि में अन्वेषी कुण्डली को `90^(@)` से तेजी से घुमा देते है , जिससे कुण्डली का तल चुम्बकीय क्षेत्र के समान्तर हो जाए । इन दोनों घटनाओं में कुल 7.5 मिलीकूलॉम आवेश का प्रवाह होता है (जिसे परिपथ में प्रक्षेप धारामापी (ballistic galvanometer) लगाकार ज्ञात किया जा सकता है )। कुण्डली तथा धरामापी का संयुक्त प्रतिरोध `0.50 Omega` है । चुम्बक की क्षेत्र तीव्रता का आकलन कीजिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कुण्डली में प्रेरित आवेश `q = (NDeltaPhi)/(R )`
प्रक्षेप धारामापी आवेश को मापने के लिए विशेष रूप से बनाया गया धारामापी हैं ।
दिया हैं : `N = 25, A = 2 "सेमी"^(2) = 2 xx 10^(-4) "मीटर"^(2)`,
`q = 7.5 "मिलीकूलॉम" = 7.5 xx 10^(-3) "कूलॉम"`,
`R = 0.50 Omega`
जब कुण्डली में चुम्बकीय क्षेत्र से भार खींचा जाता हैं, तो चुम्बकीय फ्लस्क में परिवर्तन , `DeltaPhi = 0 - BA = - BA = BA` (आंकिक मान)
प्रेरित आवेश, `q = (NBA)/(R)` (आंकिक मान)
`:.` चुम्बकीय क्षेत्र,
`B = (qR)/(NA) = (7.5 xx 10^(-3) xx 0.50)/(25 xx 2 xx 10^(-4)) = 0.75"टेस्ला"` ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युतचुम्बकीय प्रेरण

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली|21 Videos
  • विद्युतचुम्बकीय प्रेरण

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिलघु उत्तरीय|49 Videos
  • विद्युतचुम्बकीय प्रेरण

    NOOTAN HINDI|Exercise एनo सीo ईo आरo टीo प्रश्न|10 Videos
  • रेडियोधर्मीता

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रशन|34 Videos
  • विधुतचुम्बकीय तरंगे

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न|12 Videos