Home
Class 11
PHYSICS
किसी व्यक्ति का पृथ्वी पर भार 80 किग्रा...

किसी व्यक्ति का पृथ्वी पर भार 80 किग्रा-भार है। उसका चन्द्रमा पर भार कितना होगा? चन्द्रमा का द्रव्यमान `=7.34xx10^(22)` किग्रा, त्रिज्या `=1.75xx10^(6)` मीटर तथा गुरुत्वीय स्थिरांक `G=6.67xx10^(-11)` न्यूटन-मीटर`""^(2)` प्रति किग्रा`""^(2)`। चन्द्रमा पर व्यक्ति का द्रव्यमान क्या होगा? यदि यह व्यक्ति पृथ्वी पर 2 मीटर ऊँचा कूद सकता है, तो चन्द्रमा पर कितना ऊँचा कूद सकेगा? यदि वह पृथ्वी पर 1 मिनट में 100 मीटर चल सकता हो, तो चन्द्रमा पर 1 मिनट में कितना चलेगा?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रश्नानुसार, पृथ्वी पर व्यक्ति का भार (W) 80 किग्रा-भार है। अतः व्यक्ति का द्रव्यमान (m) 80 किग्रा है।
यदि चन्द्रमा का द्रव्यमान M व त्रिज्या R हो, तो चन्द्रमा द्वारा व्यक्ति पर आरोपित आकर्षण-बल
`F=(G M m)/(R^(2))`
यह बल ही चन्द्रमा पर व्यक्ति का भार W' (माना) है।
`thereforeW'=(G M m)/(R^(2))`
`=((6.67xx10^(-11)" न्यूटन-मी"^(2)//"किग्रा"^(2))xx(7.34xx10^(22)" किग्रा")xx80"किग्रा")/((1.75xx10^(6)"मीटर")^(2))`
=128 न्यूटन।
चन्द्रमा पर व्यक्ति का द्रव्यमान (m) 80 किग्रा ही होगा (जो पृथ्वी पर है) अतः चन्द्रमा पर खड़े व्यक्ति के लिए चन्द्रमा के आकर्षण के कारण गुरुत्वीय त्वरण
`(W')/(m)=(128" न्यूटन")/(80" किग्रा")`=1.6 न्यूटन/किग्रा|
पृथ्वी पर खड़े व्यक्ति के लिए पृथ्वी के आकर्षण के कारण गुरुत्वरीय त्वरण 9.8 न्यूटन/किग्रा होता है। अतः चन्द्रमा पर खड़े व्यक्ति के लिए गुरुत्वरीय त्वरण पृथ्वी के सापेक्ष केवल `(1.6)/(9.8)=(1)/(6)` (लगभग) होगा। अतः चन्द्रमा पर व्यक्ति 6 गुना ऊँचा कूद सकेगा। इस प्रकार, चन्द्रमा पर कूद की ऊँचाई `=6xx2` मीटर =12 मीटर (लगभग)।
समतल पर चलने में g का कोई प्रभाव नहीं होता। अतः वह व्यक्ति चन्द्रमा पर भी 1 मिनट में 100 मीटर ही चलेगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|22 Videos
  • सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिलघु उत्तरीय|24 Videos
  • सरल आवर्त गति

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न|34 Videos
NOOTAN HINDI-सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण -विविध प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए
  1. किसी व्यक्ति का पृथ्वी पर भार 80 किग्रा-भार है। उसका चन्द्रमा पर भार ...

    Text Solution

    |

  2. सूर्य के चारो ओर दीर्घवृत्तीय कक्षा में गतिमान ग्रह की स्थितियों A, B ...

    Text Solution

    |

  3. केप्लर के तृतीय नियम के अनुसार, सूर्य की परिक्रमा करते हुए किसी ग्रह क...

    Text Solution

    |

  4. एकसमान घनत्व वाला एक ठोस गोला, जिसकी त्रिज्या R है, अपने केन्द्र O से ...

    Text Solution

    |

  5. चार कण (प्रत्येक का द्रव्यमान है m), पारस्परिक गुरुत्वाकर्षण के कारण त...

    Text Solution

    |

  6. पृथ्वी-तल पर किसी सरल लोलक का आवर्तकाल T(1) तथा पृथ्वी-तल से R(e) ऊँचा...

    Text Solution

    |

  7. यदि सूर्य का द्रव्यमान (1)/(10) गुना हो तथा सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण स...

    Text Solution

    |

  8. ऊँचाई जिस पर गुरुत्वीय त्वरण (8)/(9) (जहाँ g = पृथ्वी की सतह पर गुरुत्...

    Text Solution

    |

  9. पृथ्वी के केन्द्र से दूरी r के साथ गुरुत्वीय त्वरण g का परिवर्तन अग्रा...

    Text Solution

    |

  10. पृथ्वी के पृष्ठ से 1 किमी ऊँचाई पर गुरुत्वीय त्वरण का मान व्ही है जो प...

    Text Solution

    |

  11. पृथ्वी के पृष्ठ से कितनी ऊँचाई पर गुरुत्वीय विभव तथा गुरुत्वीय त्वरण g...

    Text Solution

    |

  12. एक ठोस गोले का द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R है। इससे R//2 त्रिज्या का एक...

    Text Solution

    |

  13. तीन कण, प्रत्येक का द्रव्यमान m, भुजा a वाले समबाहु त्रिभुज के तीन कोन...

    Text Solution

    |

  14. M द्रव्यमान की एक पतली एकसमान वलयाकार डिस्क (चित्र देखिए) की बाहा एवं ...

    Text Solution

    |

  15. पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र की तीव्रता (E) की, पृथ्वी के केन्द्र से दु...

    Text Solution

    |

  16. पृथ्वी के समान द्रव्यमान घनत्व वाले एक गृह की त्रिज्या R=(1)/(10)xx (प...

    Text Solution

    |