Home
Class 11
PHYSICS
विभिन्न त्रिज्याओं वाले साबुन के घोल...

विभिन्न त्रिज्याओं वाले साबुन के घोल के दो बुलबुले मिलकर एक हो जाते है । यदि नये बुलबुले में भरी वायु के आयतन में परिवर्तन V हो तथा कुल पृष्ठ - क्षेत्रफल में परिवर्तन S हो , तो दर्शाइए कि `3 PV + 4 ST = 0`, जहाँ T साबुन के घोल का पृष्ठ - तनाव है ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना कि बुलबुलों की त्रिज्याएँ `R_(1)` व`R_(2)` तथा उन्हें मिलाने के बाद बने बड़े बुलबुले की त्रिज्या R है । प्रत्येक दशा में बुलबुलों के बाहर वायुमंडलीय दाब P है । यदि मिलाने से पहले बुलबुलों के भीतर दाब `p_(1)` व `p_(2)` तथा बाद में बड़े बुलबुले के भीतर दाब p हो , तब
`p_(1) = P +(4T)/R_(1) , p_(2) = P + (4T)/R_(2) "तथा " p = P +(4T)/R`.
यदि बुलबुलों के संगत आयतन `V_(1), V_(2)` व V' हो , तब `V_(1) = 4/3 pi R_(1)^(3),V_(2) = 4/3 pi R_(2)^(3) "तथा " V' = 4/3 pi R^(3)`.
यदि ताप नियत है , तब बॉयल के नियम से
`p_(1) V_(1) + p_(2) V_(2) = pV'`
अथवा `(P+(4T)/R_(1))(4/3 piR_(1)^(3))+(P+(4T)/R_(2))(4/3piR_(2)^(3))=(P+(4T)/R)(4/3piR^(3))`
अथवा `P(4/3piR_(1)^(3)+4/3piR_(2)^(3)-4/3 piR^(3)) +(4T)/3(4piR_(1)^(2)+4piR_(2)^(2)-4piR^(2))=0`
पहले ब्रेकिट के भीतर की राशि बुलबुले के आयतन में परिवर्तन V है तथा दूसरे ब्रेकिट के भीतर की राशि पृष्ठ - क्षेत्रफल में परिवर्तन S है । अतः
`PV + (4T)/3 S = 0`
अथवा `3PV + 4ST = 0`.
यही दर्शाना था ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पृष्ठ - तनाव

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली वस्तुनिष्ठ प्रश्न|23 Videos
  • पृष्ठ - तनाव

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिलघु उत्तरीय|29 Videos
  • द्रव्यमान-केन्द्र या संहति-केन्द्र

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावाली (EXERCISES) (वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न (OBJECTIVE TYPE QUESTIONS))|7 Videos
  • प्रगामी आवर्त तरंगें

    NOOTAN HINDI|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रशन|7 Videos
NOOTAN HINDI-पृष्ठ - तनाव -अतिरिक्त प्रश्न
  1. विभिन्न त्रिज्याओं वाले साबुन के घोल के दो बुलबुले मिलकर एक हो...

    Text Solution

    |

  2. 1.0m^(2) क्षेत्रफल के वर्गाकार आधार वाले किसी टैंक को बीच में ऊर...

    Text Solution

    |

  3. चित्र (a) में दर्शाए अनुसार कोई मैनोमीटर किसी बर्तन में भरी गैस ...

    Text Solution

    |

  4. दो पात्रों के आधारों के क्षेत्रफल समान है परन्तु आकृतियाँ भिन्न - ...

    Text Solution

    |

  5. रुधिर - आधान के समय किसी शिरा में , जहाँ दाब2000 Pa है , एक सुई ...

    Text Solution

    |

  6. बरनौली समीकरण व्युत्पन्न करने में हमने नली में भरे तरल पर किए गए...

    Text Solution

    |

  7. (a) यदि किसी धमनी में रुधिर का पटलीय प्रवाह ही बनाए रखना है , तो...

    Text Solution

    |

  8. कोई वायुयान किसी निश्चित ऊँचाई पर किसी नियत चाल से आकाश में उड़...

    Text Solution

    |

  9. मिलिकन तेल बूँद प्रयोग में ,2.0 xx10^(-5) m त्रिज्या तथा 1.2 xx...

    Text Solution

    |

  10. सोडा काँच के साथ पारे का स्पर्श कोण 140^(@) है । यदि पारे से भरी ...

    Text Solution

    |

  11. 3.0mm तथा 6.0mm व्यास की दो संकीर्ण नलियों को एक साथ जोड़कर दोनों...

    Text Solution

    |