Home
Class 9
MATHS
किस चतुर्थांश में या किस अक्ष पर बिन...

किस चतुर्थांश में या किस अक्ष पर बिन्दु ` ( - 2, 4 ) , ( 3, - 1 ), ( - 1, 0 ), ( 1 , 2 ) ` और ` ( - 3, - 5 ) ` स्थित है ? कार्तीय तल पर इनका स्थान निर्धारण करके अपने उत्तर सत्यापित कीजिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) बिन्दु ` ( - 2, 4 ) ` में भुज ऋणात्मक तथा कोटि धनात्मक है | अतः यह द्वितीय चतुर्थांश में है |
(ii) बिन्दु ` (3, -1) ` में भुज धनात्मक तथा कोटि ऋणात्मक है |अतः यह चतुर्थ चतुर्थांश में है |
(iii) ` ( - 1, 0 ) ` में भुज ऋणात्मक तथा कोटि शून्य है | अतः यह ऋणात्मक X - अक्ष पर है |
(iv) बिन्दु ` ( 1, 2 ) ` में भुज व कोटि दोनों धनात्मक है |अतः यह प्रथम चतुर्थांश में है |
(v) बिन्दु ` ( - 3, - 5 ) ` में भुज व कोटि दोनों ही ऋणात्मक है | अतः यह तृतीय चतुर्थांश में है |

इन बिंदुओं का कार्तीय तल पर निर्धारण करने के लिए ग्राफ में बिन्दु ` A ( - 2, 4 ) , B ( 3, - 1 ) , C ( - 1, 0 ), D ( 1, 2 ) ` तथा ` E ( -3, - 5 ) ` को दर्शाया गया है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • निर्देशांक ज्यामिति

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रश्नावली|8 Videos
  • निर्देशांक ज्यामिति

    NOOTAN HINDI|Exercise एन० सी० ई० आर० टी० प्रश्न प्रश्नावली 3.2|2 Videos
  • दो चरों वाले रैखिक समीकरण

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रश्नावली|12 Videos
  • पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|10 Videos