Home
Class 10
PHYSICS
किस आधार पर ऊर्जा स्रोतों का वर्गीकरण नि...

किस आधार पर ऊर्जा स्रोतों का वर्गीकरण निम्नलिखित वर्गों में करेंगे?
(a) नवीकरणीय तथा अनवीकरणीय (b) समाप्य तथा असमाप्य
क्या (a) तथा (b) के विकल्प समान हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) नवीकरणीय तथा अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत-जल ऊर्जा, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा आदि ऊर्जा के वे स्रोत, जो बार-बार उपयोग किए जा सकते हैं उन्हें नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत कहते हैं। परन्तु वे ऊर्जा स्रोत, जिनके भण्डार सीमित हैं और जिनके पुनर्स्थापन में लाखों वर्ष लगते हैं उन्हें अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत कहते हैं। जैसे-कोयला और पेट्रोलियम। (b) समाप्य तथा असमाप्य ऊर्जा स्रोत-ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत जैसे पवन, जल और सौर ऊर्जा का उपयोग बार-बार और लम्बे समय तक किया जा सकता है। ये कभी समाप्त नहीं होंगे। अत: ये अक्षय (असमाप्य) ऊर्जा स्रोत हैं। अनवीकरणीय स्रोत के समाप्त होने पर इसकी पुनर्स्थापना में लाखों वर्ष लगते हैं। अत: इसे समाप्य ऊर्जा स्रोत कहते हैं। उपर्युक्त तथ्य के आधार पर हम कह सकते हैं कि (a) और (b) के विकल्प समान हैं। नवीकरणीय स्रोत अक्षय स्रोत हैं किन्तु अनवीकरणीय स्रोतों के समाप्य होने में कुछ अपवाद है। उदाहरण के लिए, जैव मात्रा ऊर्जा का एक नवीकरणीय स्रोत है यदि वृक्षों को योजनाबद्ध व समयबद्ध रूप से लगाया जाए। दूसरी ओर भू-तापीय ऊर्जा और नाभिकीय ऊर्जा यद्यपि अक्षय स्रोत हैं किन्तु अनवीकरणीय हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊर्जा का स्रोत

    NOOTAN HINDI|Exercise NCERT की पाठ्यपुस्तक से पाठगत प्रश्न|14 Videos
  • प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन

    NOOTAN HINDI|Exercise NCERT की पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्न|17 Videos
NOOTAN HINDI-ऊर्जा का स्रोत-NCERT की पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्न
  1. गर्म जल प्राप्त करने के लिए हम सौर जल तापक का उपयोग किस दिन नहीं कर सक...

    Text Solution

    |

  2. निम्नलिखित में से कौन जैव मात्रा ऊर्जा स्रोत का उदाहरण नहीं है?

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित में कौन-सा ऊर्जा स्रोत अन्ततः सौर ऊर्जा से व्युत्पन्न नहीं ...

    Text Solution

    |

  4. ऊर्जा स्रोत के रूप में जीवाश्म ईंधनों तथा सूर्य की तुलना कीजिए और उनमे...

    Text Solution

    |

  5. जैव मात्रा तथा ऊर्जा स्त्रोत के रूप में जल विद्युत की तुलना कीजिए और उ...

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित से ऊर्जा निष्कर्षित करने की सीमाएँ लिखिए : (a) पवनें (b) ...

    Text Solution

    |

  7. किस आधार पर ऊर्जा स्रोतों का वर्गीकरण निम्नलिखित वर्गों में करेंगे? ...

    Text Solution

    |

  8. ऊर्जा के आदर्श स्रोत में क्या गुण होते हैं?

    Text Solution

    |

  9. सौर कुकर का उपयोग करने से क्या लाभ और हानियाँ हैं? क्या ऐसे भी क्षेत्र...

    Text Solution

    |

  10. ऊर्जा की बढ़ती माँग के पर्यावरणीय परिणाम क्या हैं? ऊर्जा की खपत को कम ...

    Text Solution

    |