Home
Class 9
BIOLOGY
निम्नलिखित परासरण प्रयोग करे : छिले हु...

निम्नलिखित परासरण प्रयोग करे :
छिले हुए आधे-आधे आलू के चार टुकड़े लो, इन चारो को खोखला करो जिससे कि आलू के कप बन जाएँ। इनमे से एक कप को उबले आलू में बनाना है। आलू के प्रत्येक कप को जल वाले बर्तन में रखो। अब
(a) कप 'A' को खाली रखो,
(b) कप 'B' में एक चम्मच चीनी डालो,
(c ) कप 'C' में एक चम्मच नमक डालो तथा
(d) उबले आलू से बनाए गए कप 'D' में एक चम्मच चीनी डालो।
आलू के एन चारो कपों को दो घंटे तक रखने के पश्चात उनका अवलोकन करो तथा निम्न प्रश्नो का उत्तर दो :
(i) 'B' तथा 'C' के खाली भाग में जल क्यों एकत्र हो गया? इसका वर्णन करो।
(ii) 'A' आलू इस प्रयोग के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
(iii) 'A' तथा 'D' आलू के खाली भाग में जल एकत्र क्यों नहीं हुआ? इसका वर्णन करो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(1) आलू बहुत-सी कोशिकाओं से बना हुआ होता है। कोशिकाओं की कोशिका झिल्ली अर्द्धपारगम्य होती है। आलू B व C के खाली भाग में क्रमश: चीनी तथा नमक भरा है जबकि इनके बाहरी भाग पानी के सम्पर्क में है। अतः पानी का सान्द्रण आलू के अन्दर की तुलना में बाहर के बर्तन में अधिक होता है। अतः पानी की गति परासरण के कारण बाहर के बर्तन से आलू के अन्दर की तरफ होता है। अतः आलू कप B व C में पानी भर जाता है।
(2) इस प्रयोग में खाली कप A इसलिए महत्वपूर्ण है क्योकि यह दर्शाता है कि अकेले आलू कप में पानी की कोई गति नहीं होती।
(3) आलू कप D उबले हुए आलू से बना है। अतः उसकी कोशिकाएँ मृत हो जाती है तथा कोशिका झिल्ली अर्द्धपारगम्यता खो देती है। अतः परासरण नहीं होता जिससे पानी बाहरी बर्तन से आलू में प्रवेश नहीं करता। आलू कप A को खाली रखा गया है। इसके बाहर अधिक सान्द्रण का पानी नहीं है जिसकी बाहर से अन्दर की तरफ गति हो।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीवन की मौलिक इकाई

    NOOTAN HINDI|Exercise NCERT की पाठ्यपुस्तक से पाठगत प्रश्न|9 Videos
  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    NOOTAN HINDI|Exercise NCERT की पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्न|9 Videos
  • जीवों में विविधता

    NOOTAN HINDI|Exercise NCERT की पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्न|6 Videos
NOOTAN HINDI-जीवन की मौलिक इकाई -NCERT की पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्न
  1. पादप कोशिकाओं तथा जन्तु कोशिकाओं में तुलना करो।

    Text Solution

    |

  2. प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ यूकैरियोटिक कोशिकाओं से किस प्रकार भिन्न होती ह...

    Text Solution

    |

  3. यदि प्लाज्मा झिल्ली फट जाए अथवा टूट जाए तो क्या होगा?

    Text Solution

    |

  4. यदि गॉल्जी उपकरण न हो तो कोशिका के जीवन में क्या होगा?

    Text Solution

    |

  5. कोशिका का कौन-सा अंग बिजलीघर है? और क्यों?

    Text Solution

    |

  6. कोशिका झिल्ली को बनाने वाले लिपिड तथा प्रोटीन का संश्लेषण कहाँ होता है...

    Text Solution

    |

  7. अमीबा अपना भोजन कैसे प्राप्त करता है?

    Text Solution

    |

  8. परासरण क्या है?

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित परासरण प्रयोग करे : छिले हुए आधे-आधे आलू के चार टुकड़े लो,...

    Text Solution

    |