Home
Class 11
PHYSICS
ट्रेफिक सिग्नल हरा हो जाने पर कार विरामा...

ट्रेफिक सिग्नल हरा हो जाने पर कार विरामावस्था से `2 "मीटर/सेकण्ड"^(2)` त्वरण से गति प्रारम्भ करती है। उसी क्षण, नियत चाल 10 मीटर/सेकण्ड से पीछे से आता हुआ ट्रक कार को पार करता है। यदि ट्रक व कार एक ही दिशा में गतिमान रहें तो
(a) कार कितने समय बाद ट्रक को पार करेगी?
(b) कार कितनी दूरी तय करने के बाद ट्रक को पार करेंगी? ltbr (c) ट्रक को पार करते समय कार की चाल क्या होगी?
(d) ट्रक व कार के स्थिति-समय ग्राफ खींचिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a)माना कार `t` समय बाद ट्रक को पार करेगी। यदि इस समय सिग्नल से कार अथवा ट्रक का विस्थापन `x` हो तब कार की गति के लिए `(u=0)`
`x=1/2at^(2)=1/2xx2xxt^(2)=t^(2)`……….1
ट्रक की गति के लिए `(a=0)`
`x=ut=10xxt=10t`……….2
समीकरण 1 व 2 से
`t^(2)-10t=0`
`:.t=0` सेकण्ड अथवा 10 सेकण्ड
`t=0` सेकण्ड प्रारम्भिक स्थिति है। अतः 10 सेकण्ड पश्चात कार ट्रक को पार करेगी।
(b) कार द्वारा तय दूरी `x=t^(2)=(10)^(2)=100` मीटर
अतः कार 100 मीटर दूरी तय करने के बाद ट्रक को पार करेगी।
(c) यदि ट्रक को पार करते समय कार की चाल `v` हो तब
`v=at=2xx10=20` मीटर/सेकण्ड
(d) ट्रक व कार के स्थिति-समय ग्राफ चित्र में प्रदर्शित है। ट्रक का ग्राफ एक सरल रेखा है तथा कार का ग्राफ एक परवलय है।1
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सरल रेखा में गति

    BALAJI PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)|26 Videos
  • सरल रेखा में गति

    BALAJI PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|9 Videos
  • समतापी तथा रुद्धोष्म ऊष्मागतिक प्रक्रम

    BALAJI PUBLICATION|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|35 Videos