Home
Class 11
PHYSICS
एक पत्थर 20 मीटर/सेकण्ड के वेग से पृथ्वी...

एक पत्थर 20 मीटर/सेकण्ड के वेग से पृथ्वी तल से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। `g=10 "मीटर/सेकण्ड"^(2)` मान कर ज्ञात कीजिए।-
(A) पत्थर द्वारा प्राप्त महत्तम ऊंचाई।
(B) `t=1` सेकण्ड पर पत्थर का वेग तथा ऊंचाई।
(C) `t=3` सेकण्ड पर पत्थर का वेग तथा ऊंचाई।
(D) पत्थर को लौटकर प्रक्षेपण बिंदु तक आने में लगा समय।
(E) सम्पूर्ण उड़ान में पत्थर की औसत चाल एवं औसत वेग।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रक्षेपण बिंदु की मूल-बिंदु तथा ऊर्ध्वाधर ऊपर की दिशा को धनात्मक चुनने पर
`u=+20` मीटर/सेकण्ड `a=-g`
(A) उच्चतम बिंदु पर `v=0, y=H=` अधिकतम ऊंचाई
`v^(2)=u^(2)+2ay=u^(2)-2gH`
`(0)^(2)=(20)^(2)-2xx10xxH`
`:. H=400/20=20` मीटर
(B)` t=1` सेकण्ड पर
`v=u+at=u-"gt"`
`=20-(10)(1)=10` मीटर/सेकण्ड
`h=y=ut+1/2 at^(2)=ut-1/2 "gt"^(2)`
`=20(1)-1/2(10)(1)^(2)=15` मीटर
(C)` t=3` सेकण्ड पर
`v=u-"gt"=20-(10)(3)=-10` मीटर/सेकण्ड
ऋण चिन्ह दर्शाता है कि पत्थर इस क्षण पर नीचे की ओर गतिमान है।
`h=ut+-1/2 "gt"^(2)=20(3)-1/2(10)(3)^(2)`
`=60-45=15` मीटर
(D) पत्थर को प्रेक्षपण बिंदु से उच्चतम बिंदु तक जाने में लगा समय यदि `t_(0)` हो तो
`v=u+at=u-"gt"` से
`0=u-"gt"_(0)=20-10t_(0)`
`:.t_(0)=20/10=2` सेकण्ड
पृथ्वी तक वापस आने में लगा समय
`T=2t_(0)=2xx2=4` सेकण्ड
(E) औसत चाल `=("कुल दूरी")/("कुल समय")=(2H)/T`
`=(2xx20)/4=10` मीटर/सेकण्ड
औसत वेग `=("विस्थापन")/("समय")=0/T=0` मीटर/सेकण्ड
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सरल रेखा में गति

    BALAJI PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)|26 Videos
  • सरल रेखा में गति

    BALAJI PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|9 Videos
  • समतापी तथा रुद्धोष्म ऊष्मागतिक प्रक्रम

    BALAJI PUBLICATION|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|35 Videos
BALAJI PUBLICATION-सरल रेखा में गति -अतिरिक्त अभ्यास
  1. एक पत्थर 20 मीटर/सेकण्ड के वेग से पृथ्वी तल से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फें...

    Text Solution

    |

  2. कोई तीन पहिये वाला स्कूटर अपनी विरामावस्था से गति प्रारम्भ करता है । फ...

    Text Solution

    |

  3. किसी स्थिर लिफ्ट में (जो ऊपर से खुली है) कोई बालक खड़ा है। वह अपने पूरे...

    Text Solution

    |

  4. क्षैतिज में गमितान कोई लम्बा पट्टा (चित्र में) 4 किमी/घण्टा की चाल से ...

    Text Solution

    |

  5. किसी 200 मीटर ऊंची खड़ी चट्टान के किनारे से दो पत्थरों को एक साथ ऊपर क...

    Text Solution

    |

  6. किसी निश्‍चित दिशा के अनुदिश चल रहे किसी कण का चाल-समय ग्राफ चित्र में...

    Text Solution

    |

  7. एक विमीय गति में किसी कण का वेग समय ग्राफ चित्र में दिखाया गया है । नी...

    Text Solution

    |