Home
Class 11
PHYSICS
40 मीटर ऊंची मीनार की चोटी से एक गेंद ऊर...

40 मीटर ऊंची मीनार की चोटी से एक गेंद ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर 10 मीटर/सेकण्ड वेग से फेंकी जाती है। `g=10 "मीटर/सेकण्ड"^(2)` मानकर ज्ञात कीजिएः
(i) गेंद कितने समय बाद पृथ्वी से टकरायेगी?
(ii) पृथ्वी पर टकराते समय झटका वेग क्या होगा?
(iii) गेंद के फेंके जाने से पृथ्वी पर टकराने तक के अन्तराल में गेंद की औसत चाल तथा औसर वेग क्या है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i)प्रक्षेपण बिंदु अर्थात मीनार की चोटी को मूल –बिंदु तथा ऊर्ध्वाधर ऊपर की दिशा को धनात्मक लेने पर चित्र से
`u=10` मीटर/सेकण्ड
`a=-g=-10 "मीटर/सेकण्ड"^(2)`
`y=-40` मीटर
गति के द्वितीय समीकरण
`y=ut+1/2 at^(2)` से
`-40=10t+1/2(-10)t^(2)`
`:.5t^(2)-10t-40=0`
`t^(2)-2t-8=0`
`t^(2)-4t+2t-8=0`
`t(t-4)+2(t-4)=0`
`(t-4)(t+2)=2`
`:.t=4` सेकण्ड अथवा `-2` सेकण्ड
`t` का मान धनात्मक होगा। अतः गेंद प्रक्षेपण के 4 सेण्ड बाद पृथ्वी से टकरायेगी।
(ii) `v=u+ "gt"=10+(-10)4=-30` मीटर/सेकण्ड
अतः गेंद मीटर/सेकण्ड वेग से पृथ्वी से टकरायेगी।
(iii) गेंद फेंके जाने के बाद प्रक्षेपण बिंदु के ऊपर अधिकतम विस्थापन
यदि `h` हो तो समीकरण `v^(2)=u^(2)+2ay` से
`(0)^(2)=(10)^(2)+2(-10)h`
`h=5` मीटर
`:.h=5` मीटर
गेंद फेंके जाने से पृथ्वी पर टकराने तक के समयान्तराल (4 सेकण्ड) में गेंद द्वारा तय दूरी `=h+h+40`
`=5+5+40=50` मीटर
गेंद का विस्थापन `=-40` मीटर
`:.` औसत चाल `=("दूरी")/("समयान्तराल")=50/4=12.5` मीटर/सेकण्ड
`| "औसत वेग"|=(| "विस्थापन"|)/("समयान्तराल")=40/4=10` मीटर/सेकण्ड
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सरल रेखा में गति

    BALAJI PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)|26 Videos
  • सरल रेखा में गति

    BALAJI PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|9 Videos
  • समतापी तथा रुद्धोष्म ऊष्मागतिक प्रक्रम

    BALAJI PUBLICATION|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|35 Videos