Home
Class 11
PHYSICS
किसी स्थिर लिफ्ट में (जो ऊपर से खुली है)...

किसी स्थिर लिफ्ट में (जो ऊपर से खुली है) कोई बालक खड़ा है। वह अपने पूरे जोर से एक गेंद ऊपर की ओर फेंकता है जिसकी प्रारम्भिक चाल `49m//s` है। उसके हाथों में गेंद के वापिस आने में कितना समय लगेगा? यदि लिफ्ट ऊपर की ओर `5m//s` की एकसमान चाल से गति करना प्रारम्भ कर दें और वह बालक फिर गेंद को अपने पूरे जोर से फेंकता तो कितना देर में गेंद उसके हाथों में लौट आयेगी?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

गेंद का प्रारम्भिक वेग `(u)=49m//s`
त्वरण `(a)=-g=9.8m//s^(2)`
तथा उच्चतम बिंदु पर अन्‍तिम वेग `(v)=0`
(i) जब लिफ्ट स्थिर है।
गति के समीकरण से `v=u+at`
`0=49+(-9.8)xxt`
या `t=49/9.8=5s`
परंतु गेंद के नीचे आने का समय `=` गेंद के ऊपर जाने का समय
`:.` बालक के हाथ तक गेंद के वापिस आने में लगा कुल समय
`=2t=2xx5=10s`
(ii) जब लिफ्ट ऊपर की ओर नियत चाल से गति कर रही है-
जब लिफ्ट ऊपर की ओर नियत चाल से गति कर रही है तब उसका त्वरण शून्य है। अतः गेंद की बालक के सापेक्ष चाल, गेंद की अपनी चाल के बराबर अर्थात `49m//s` होगी। अतः गेंद बालक के हाथ में सतान समय अर्थात `10s` में लौटेगी।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सरल रेखा में गति

    BALAJI PUBLICATION|Exercise NCERT पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न|21 Videos
  • समतापी तथा रुद्धोष्म ऊष्मागतिक प्रक्रम

    BALAJI PUBLICATION|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|35 Videos