Home
Class 11
PHYSICS
किसी निश्‍चित दिशा के अनुदिश चल रहे किसी...

किसी निश्‍चित दिशा के अनुदिश चल रहे किसी कण का चाल-समय ग्राफ चित्र में दिखाया गया है। कण द्वारा
(a) `t=0s` से `t=10s`
(b) `t=2s` से `6s` के बीच तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए। (a) तथा (b) में दिये गये अन्तरालों की अवधि में कण की औसत चाल क्या है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a)कण द्वारा समयान्तराल `t=0s` से `t=10s` के बीच तय की गई
दूरी `=` त्रिभुज OAB का क्षेत्रफल `=1/2xx` आधार `xx` ऊंचाई
`=1/2xxOBxxAC`
`=1/2xx10xx12=60` मीटर
इस समयान्तराल के लिए कण की औसत चाल
`=("कुल तय दूरी")/("कुल लगा समय")`
`=60/10=6` मीटर/सेकण्ड
(b) दिये गये ग्राफ के भाग OA से (त्वरित गति)
जब `t=0,u=0`
`t=5s` तथा `v=12` मीटर/सेकण्ड
गति के समीकरण से `v=u+at`
`12=0+axx5`
अथवा `a=12/5=2.4 "मीटर/सेकण्ड"^(2)`
`t=2s` के अन्त में कण की चाल
`v’=u+at`
`=0+2.4xx2`
`=4.8` मीटर/सेकण्ड
`t=2s` से `t=5s` तक अर्थात `3s` में त्वरित गति में तय की गई दूरी, जिसके लिए प्रारम्भिक वेग
`u=v=’4.8` मीटर/सेकण्ड
गति के समीकरण से `s_(1)=ut+1/2at^(2)`
`=4.8xx3+1/2xx24xx(3)^(2)`
`=14.4+10.8=25.2` मीटर
दिये गये ग्राफ के भाग AB से (मंदित गति)
समय `t=5s` पर प्रारम्भिक वेग `u=12` मीटर/सेकण्ड कण द्वारा लिया गया समय `t=(10-5)=5s`
समय `t=10s` पर अन्‍तिम वेग `v=0`
गति के समीकरण से `v=u+at`
`0=12+axx5`
अथवा `a=-12/5=-24 "मीटर/सेकण्ड"^(2)`
कण द्वारा `t=5s` से `t=6s` अर्थात 1s में मन्‍दित गति में तय की गई दूरी
`s_(2)=ut+1/2at^(2)`
`=12xx1+1/2(-24)xx1`
`=12-12=10.8` मीटर
`:.` कण द्वारा `t=2s` से `t=6s` तक तय की गई कुल दूरी
`s=s_(1)+s_(2)`
`=25.2+10.8=36.0` मीटर
इस समयान्तराल के लिए कण की औसत चाल
`=("कुल तय दूरी")/("कुल लगा समय")`
`=36/((6-2))=36/4`
`=9` मीटर/सेकण्ड
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • सरल रेखा में गति

    BALAJI PUBLICATION|Exercise NCERT पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न|21 Videos
  • समतापी तथा रुद्धोष्म ऊष्मागतिक प्रक्रम

    BALAJI PUBLICATION|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|35 Videos