Home
Class 11
PHYSICS
चित्र में M(1)=30 किग्रा तथा M(2)=20 किग...

चित्र में `M_(1)=30` किग्रा तथा `M_(2)=20` किग्रा द्रव्यमान के दो गुटके, जोकि नगण्य द्रव्यमान की डोरी द्वारा बंधक हैं एक चिकने क्षैतिज तल पर रखे हैं। `M_(2)` द्रव्यमान के गुटके पर दायीं ओर क्षैतिज बल `F=100` न्यूटन लगाकर निकाय को खींचा जाता है। ज्ञात कीजिए।

(i) प्रत्येक गुटके पर तल की प्रतिक्रिया।
(ii) प्रत्येक गुटके में उत्पन्न त्वरण।
(iii) डोरी में तनाव। (`g=10 "मीटर/सेकण्ड"^(2)`)

लिखित उत्तर

Verified by Experts

चरण 1 : समस्या का संक्ष्‍प्‍ति आरेख में प्रदर्शित हैं
चरण 2: चित्र में प्रदर्शित संयोजन के विभिन्न भागों पर कार्यरत बल चित्र में दर्शाये गये हैं। ये बल हैं-
1. `M_(1)` का भार `M_(1)g` (ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर)
2. `M_(1)` पर तल की प्रतिक्रिया `R_(1)` (ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर)
(`M_(1)` अपने भार के कारण तल को नीचे की ओर दबाता है (क्रिया) तल गुटके `M_(1)` पर प्रतिक्रिया बल `R_(1)` ऊपर की ओर लगाता है।)
3. `M_(2)` का भार `M_(2)` (ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर)
4. `M_(2)` पर तल की प्रतिक्रिया `R_(2)` (ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर)
5. डोरी में तनाव `T` जोकि दोनों सिरों पर भीतर की ओर होता है।
(चूंकि डोरी का द्रव्यमान नगण्य है अतः डोरी के दोनों सिरों पर तनाव समान लिया गया है।) डोरी बल `T` द्वारा `M_(1)` को दायीं ओर तथा `M_(2)` को बायीं ओर खींचती है। brgt
6. बाह्य आरोपित बल `F1` चूंकि डोरी अवितान्य होती है । अतः उपर्युक्त बलों के अधीन दोनों पिण्ड समान समय में समान दूरी तय करते हैं। अतः इनके त्वरण का परिमाण भी समान होगा। माना प्रत्येक पिण्ड `a` त्वरण से दायीं ओर गति कर रहा है।
चरण 3 : द्रव्यमान `M_(1)` तथा `M_(2)` के बल निदेशक आरेख क्रमशः चित्र a व b में प्रदर्शित हैं। brgt
चित्र में: समीकरण `F=ma` से
ऊर्ध्वाधर दिशा में `(a=0)`
`:.R_(1)-M_(1)g=M_(1)xx0=0`
अथवा `R_(1)=M_(1)g=30xx10=300` न्यूटन
क्षैतिज दिशा में `T=M_(1)a=30a`……………..1
चित्र में :समीकरण `F=ma` से
ऊर्ध्वाधर दिशा में `a=0`
`:R_(2)-M_(2)g=M_(2)xx0=0`
अथवा `R_(2)=M_(2)g=20xx10=200` न्यूटन
क्षैतिज दिशा में `F-T=M_(2)a=20a`
अथवा `100-T=20a`……………..2
समीकरण 1 व 2 को जोड़ने पर
`100=30a+20a=50a`
`:.a=100/50=2 "मीटर/सेकण्ड"^(2)`
`a` का मान समीकरण 1 में रखने पर
`T=30xx2=60` न्यूटन
अतः प्राप्त निष्कर्ष इस प्रकार हैं
(i) गुटके `M_(1)` पर तल की प्रतिक्रिया `R_(1)=300` न्यूटन
गुटके `M_(2)` पर तल की प्रतिक्रिया `R_(2)=200` न्यूटन
(ii) प्रत्येक गुटके में उत्पन्न त्वरण `a=2 "मीटर/सेकण्ड"^(2)`
(iii) डोरी में तनाव `T=60` न्यूटन
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • न्यूटन के गति के नियम

    BALAJI PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)|16 Videos
  • न्यूटन के गति के नियम

    BALAJI PUBLICATION|Exercise प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|6 Videos
  • द्रव्यमान केन्द्र

    BALAJI PUBLICATION|Exercise अभ्यास के लिए प्रश्न|2 Videos
  • पृष्ठ तनाव

    BALAJI PUBLICATION|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|38 Videos
BALAJI PUBLICATION-न्यूटन के गति के नियम-बहुविकल्पीय प्रश्न
  1. चित्र में M(1)=30 किग्रा तथा M(2)=20 किग्रा द्रव्यमान के दो गुटके, जोक...

    Text Solution

    |

  2. एक वस्तु तब तक एकसमान गति करती रहेगी, जब तक

    Text Solution

    |

  3. न्यूटन का गति का द्वितीय नियम मापन करता है-

    Text Solution

    |

  4. एक 5 ग्राम द्रव्यमान की गोली , 100 m/sec के वेग से, एक लकड़ी के गुटके म...

    Text Solution

    |

  5. रॉकेट की गति किसके संरक्षण के सिद्धांत पर आधारित है?

    Text Solution

    |

  6. एक डोरी से लटके गोले को ऊपर की दिशा में एक निश्चित त्वरण से खींचा जाता...

    Text Solution

    |

  7. जब 4 किग्रा द्रव्यमान के एक पिण्ड को गतिमान लिफ्ट से लटकाया जाता है तो...

    Text Solution

    |

  8. किसी गेंद का द्रव्यमान 0.2 किग्रा है जो 20 मीटर/सेकण्ड के वेग से गतिमा...

    Text Solution

    |

  9. एक व्यक्‍ति का लिफ्ट में भार, जब लिफ्ट स्थिर है और जब वह एकसमान त्वरण ...

    Text Solution

    |

  10. 50 ग्राम द्रव्यमान के गोले को डोरी द्वारा एक लिफ्ट की छत से लटकाया गया...

    Text Solution

    |

  11. एक क्रिकेट खिलाड़ी 20 मी/से की दर से गतिशील 150 ग्राम की गेंद को पकड़ता ...

    Text Solution

    |

  12. एक व्यक्‍ति लिफ्ट में खड़ा है जो a त्वरण से ऊपर जा रही हैं यदि लिफ्ट की...

    Text Solution

    |

  13. 80 kg भार का एक मनुष्य लिफ्ट में स्पि्रंग तुला पर खड़ा है यदि लिफ्ट 5m/...

    Text Solution

    |

  14. यदि आप एक घर्षणरहित क्षैतिज धरातल पर खड़े हों तो धरातल को दबाने से कोई ...

    Text Solution

    |

  15. एक जेट इंजन किस सिद्धांत पर कार्य करता है?

    Text Solution

    |

  16. पूर्ण रूप से बर्फ से ढके हुए तालाब पर बर्फ की चिकनी सतह के ठीक मध्य मे...

    Text Solution

    |

  17. बंदूक से गोली दागने के पश्चात बंदूक पीछे हटती है उसका कारण है-

    Text Solution

    |

  18. न्यूटन की गति का तृतीय नियम निम्न के संरक्षण का नियम है

    Text Solution

    |

  19. क्रिया बल व प्रतिक्रिया बल कार्य करते हैं।

    Text Solution

    |

  20. एक वायुयान 300 मी/से के वेग से गति कर रहा है । यदि वायुयान पर कार्यरत ...

    Text Solution

    |

  21. एक रॉकेट का प्रारम्भिक द्रव्यमान 3.5xx10^(4)kg है। यह तीव्र धमाके के क...

    Text Solution

    |