Home
Class 10
PHYSICS
एक दीर्घ-दृष्टि दोषयुक्त नेत्र 1m से निक...

एक दीर्घ-दृष्टि दोषयुक्त नेत्र 1m से निकट की वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख सकता है। इस दोष को संशोधित करने के लिए आवश्यक लेंस की प्रकृति और क्षमता क्या होगी? यह मान लें कि सामान्य नेत्र की निकट-विंदु 25 cm है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यह स्थिति वैसी ही है जैसा कि चित्र 3.4 में दर्शाया गया है। दिया गया है कि नेत्र 1 m से निकट की वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख सकता है, अर्थात इस नेत्र का निकट-बिंदु N नेत्र से 1 m दूर है। सामान्य नेत्र का निकट-बिंदु N नेत्र से 25 cm पर है। अतः, एक ऐसे लेंस की आवश्यकता है, जो 25 cm पर रखी वस्तु का प्रतिबिंब 1 m पर बनाए। इसके लिए
`u=-25cm, v=-1m=-100cm`.
यदि लेंस की फोकस-दूरी f हो, तो लेंस-सूत्र से,
`1/v-1/u=1/f`
या `1/f=1/(-100cm)-1/(-25cm)=1/(25cm)-1/(1-100cm)`
`=(4-1)/(100cm)=(+3)/(100cm)`
`:. ff=+(100)/3cm=+1/3m`
धनात्मक चिह्न से स्पष्ट है कि लेंस उत्तल है।
`:.` उत्तल लेंस की क्षमता `P=1/f=1/(+1/3m)=+3D`.
अत:, इस दीर्घ-दृष्टि दोषयुक्त नेत्र के लिए 3D क्षमता के उत्तल लेंस की आवश्यकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव नेत्र : वायुमंडलीय अपवर्तन : वर्ण विक्षेपण

    BHARATI BHAWAN|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न (सही उत्तर का संकेताक्षर (क,ख,ग,या घ)लिखें |)|21 Videos
  • मानव नेत्र : वायुमंडलीय अपवर्तन : वर्ण विक्षेपण

    BHARATI BHAWAN|Exercise रिक्त स्थानों की पूर्ति करें ||10 Videos
  • प्रायोगिकी

    BHARATI BHAWAN|Exercise बहुवैकल्पिक प्रश्न अधिकोष|209 Videos
  • विद्युत-धारा

    BHARATI BHAWAN|Exercise आंकिक प्रश्न|18 Videos