Home
Class 12
PHYSICS
चल-कुंडली गैलवेनोमीटर की फॉस्फर ब्रौंज (...

चल-कुंडली गैलवेनोमीटर की फॉस्फर ब्रौंज (phosphor bronze) का बारीक़ तार कुंडली को लटकाने के लिए तथा त्रैज्य (radial) चुम्बकीय क्षेत्र का व्यवहार क्यों किया जाता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

चल-कुंडली गैलवेनोमीटर की कुंडली एक ऐठन-शीर्ष (torsion head) से फॉस्फर ब्रौंज के बारीक़ तार से लटकाई जाती है। इसके निम्नलिखित कारण है-
(a) फॉस्फर ब्रौंज के तार की एकांक ऐठन (unit twist) के लिए बलयुग्म के आघूर्ण का मान कम होता है। इससे लाभ यह होता है की गैलवेनोमीटर की कुंडली में उत्पन्न बलयुग्म के आघूर्ण का कम मान भी तार में अधिक ऐठन उत्पन्न कर देता है जिससे स्केल पर प्राप्त विक्षेप अधिक होता है। इसके अतिरिक्त फॉस्फर-ब्रौंज का तार विक्षेप के बाद अपनी पूर्व स्थिति में तुरंत वापस चला आता है।
(b) इसका प्रतिरोध कम होती है, जिससे इससे कम-से-कम मान वाली धारा भी आसानी से प्रवाहित हो सकती है। यह वायुमंडल के ऑक्सीजन, नमी आदि से मिलकर ऑक्सीकृत (oxidised) नहीं हो पाता।
(c) यह अचुम्बकीय (nonmagnetic) होता है।
(d) इसकी प्रत्यास्थता (elasticity) अधिक होती है, जिस कारण इसका पतले-से-पतला तार भी जल्दी नहीं टूटता।
चल-कुंडली गैलवेनोमीटर की कुंडली जिन ध्रुव-खण्डों (pole pieces) के बीच लटकती है, उनकी बनावट अवतल होती है। इससे चुम्बकीय क्षेत्र त्रैज्य () हो जाता है जिससे लाभ यह होता है की कुंडली की ऊर्ध्वाधर भुजाओं पर बल, कुंडली की किसी भी विक्षेपित स्थिति के लिए हमेशा तल के लम्बवत होता है। इससे कुंडली का विक्षेप मापी जानेवाली धारा (जो कुंडली से प्रवाहित होती है) के समानुपाती होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युतीय यंत्र

    BHARATI BHAWAN|Exercise प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|6 Videos
  • विद्युतीय यंत्र

    BHARATI BHAWAN|Exercise आंकिक प्रश्न|21 Videos
  • विद्युतीय यंत्र

    BHARATI BHAWAN|Exercise प्रश्नावली (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न )|12 Videos
  • विद्युत-विभव : विद्युत-द्विध्रुव

    BHARATI BHAWAN|Exercise आंकिक प्रश्न|23 Videos
  • विधुत - चुम्बकीय प्रेरण

    BHARATI BHAWAN|Exercise उदाहरण|18 Videos
BHARATI BHAWAN-विद्युतीय यंत्र -प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न )
  1. चल-कुंडली गैलवेनोमीटर की सुग्राहिता को परिभाषित करें तथा उसे प्रभावित ...

    Text Solution

    |

  2. चल-कुंडली गैलवेनोमीटर की फॉस्फर ब्रौंज (phosphor bronze) का बारीक़ तार ...

    Text Solution

    |

  3. गैलवेनोमीटर को उच्च धारा से बचाने के लिए शंट एक अच्छी व्यवस्था है। समझ...

    Text Solution

    |

  4. शंट क्या है? इसका उपयोग समझाएँ।

    Text Solution

    |

  5. ऐमीटर और वोल्टमीटर में क्या अंतर है तथा एक को दूसरे में किस प्रकार बदल...

    Text Solution

    |

  6. ऐमीटर में शंट क्यों लगा रहता है?

    Text Solution

    |

  7. ऐमीटर को हमेशा श्रेणीक्रम में और वोल्टमीटर को समान्तरक्रम में जोड़ा जात...

    Text Solution

    |

  8. किसी गैलवेनोमीटर का व्यवहार ऐमीटर तथा वोल्टमीटर के रूप में कैसे किया ज...

    Text Solution

    |

  9. धारा-सुग्राहिता एवं वोल्टेज-सुग्राहिता का अर्थ स्पष्ट करे।

    Text Solution

    |

  10. किसी गैलवेनोमीटर की धारा-सुगृहीत में वृद्धि के क्रम में उसकी वोल्टेज-स...

    Text Solution

    |