Home
Class 12
PHYSICS
प्रत्यावर्ती धारा को ऊंचे वोल्ट पर ले जा...

प्रत्यावर्ती धारा को ऊंचे वोल्ट पर ले जाकर कार्य की जगह के समीप पहुंचने पर ही इसका मान क्यों कम किया जाता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रत्यावर्ती धारा में ट्रांसफॉर्मर की सहायता से उसके विभव को घटाया या बढ़ाया जा सकता है | यदि ट्रांसफॉर्मर में होने वाले ऊर्जा क्षय को नगण्य मान लिया जाए तो जब प्रत्यावर्ती धारा के विभव को उच्चायी ट्रांसफॉर्मर (step-up transformer) की सहायता से बढ़ाया जाता है तो धारा उसी गुणक (factor) से कम हो जाती है |
विद्युत-धारा को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए धातु के तार का व्यवहार किया जाता है | चूँकि इन तारों का कुछ-न-कुछ प्रतिरोध होता ही है, इसलिए उनमें उत्पन्न ऊष्मा `(I^(2)R)` के कारण ऊर्जा का क्षय होता है | चूँकि ऊर्जा का क्षय धारा के वर्ग के समानुपाती होता है, अतः इसे अल्प धारा प्रयुक्त करके कम किया जा सकता है | इससे एक लाभ यह भी होता है कि अल्प धारा के प्रवाह के लिए अपेक्षाकृत पतले तार की आवश्यकता होती है जो मोटे तारों की अपेक्षा अधिक सस्ते होते हैं | इसके अतिरिक्त मोटे तारों के लिए मजबूत खंभों की आवश्यकता पड़ती है | अतः दी हुई शक्ति `(epsi cdot I)` के संचार के लिए उच्च विभव की धारा को प्रयुक्त करना अधिक श्रेयस्कर होता है | उच्च विभव की प्राप्ति के लिए उच्चायी ट्रांसफॉर्मर का उपयोग जनित्र-छोर (generation end) पर किया जाता है | फिर, चूँकि कार्य की जगह पर कम विभव पर अधिक धारा की आवश्यकता होती है, इसलिए इसके लिए एक अपचायी ट्रांसफॉर्मर (step-down transormer) का उपयोग किया जाता है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रत्यावर्ती धारा

    BHARATI BHAWAN|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|15 Videos
  • प्रत्यावर्ती धारा

    BHARATI BHAWAN|Exercise आंकिक प्रश्न|24 Videos
  • प्रत्यावर्ती धारा

    BHARATI BHAWAN|Exercise अतिलघु उत्तरीय प्रश्न|15 Videos
  • प्रकाशिक यंत्र

    BHARATI BHAWAN|Exercise उदाहरण|17 Videos
  • प्रिज्म : प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण

    BHARATI BHAWAN|Exercise आंकिक प्रश्न|15 Videos
BHARATI BHAWAN-प्रत्यावर्ती धारा-लघु उत्तरीय प्रश्न
  1. प्रत्यावर्ती धारा के तात्कालिक (instantaneous) एवं शिखर (peak) मान से ...

    Text Solution

    |

  2. प्रत्यावर्ती धारा का माध्य मान (mean value) क्या है तथा माध्य मान एवं ...

    Text Solution

    |

  3. प्रत्यावर्ती धारा के वर्ग-माध्य-मूल मान (root-mean-square) से क्या समझ...

    Text Solution

    |

  4. प्रत्यावर्ती धारा के माध्य मान एवं वर्ग-माध्य-मूल मान (rms value) के क...

    Text Solution

    |

  5. प्रत्यावर्ती धारा के वर्ग-माध्य-मूल (rms), उच्चतर (peak) एवं औसत (aver...

    Text Solution

    |

  6. प्रत्यावर्ती धारा को ऊंचे वोल्ट पर ले जाकर कार्य की जगह के समीप पहुंचन...

    Text Solution

    |

  7. ट्रांसफॉर्मर के अंतर्निहित सिद्धांत का उल्लेख करें | ट्रांसफॉर्मर के उ...

    Text Solution

    |

  8. तप्त तार ऐमीटर से प्रत्यावर्ती धारा को किस तरह मापा जाता है ?

    Text Solution

    |

  9. तप्त तार यंत्र का व्यवहार प्रत्यावर्ती धारा तथा सरल धारा दोनों के मान ...

    Text Solution

    |

  10. प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में प्रतिबाधा (impedance) एवं प्रतिघात (reacta...

    Text Solution

    |

  11. एक बल्ब किसी संधारित्र (capacitor) के साथ श्रेणीक्रम में जुड़ा है | इसे...

    Text Solution

    |

  12. चित्र 5.32 में बिजली का एक बल्ब प्रेरित्र (inductor) प्रत्यावर्ती धारा...

    Text Solution

    |

  13. फेजर (phasor) चित्र क्या है ? इसकी सहायता से श्रेणीबद्ध L-C-R परिपथ के...

    Text Solution

    |

  14. L-C-R परिपथ में जब X(L)-X(C) या जब परिपथ प्रेरणिक है तब किसी नियत समय ...

    Text Solution

    |

  15. किसी ट्रांसफार्मर का क्रोड (core) पट्टियों में विभक्त क्यों रहता है ? ...

    Text Solution

    |

  16. वाटहीन धारा (wattless current) का अर्थ स्पष्ट करें |

    Text Solution

    |

  17. चोक कुंडली क्या है ?

    Text Solution

    |

  18. प्रवर्तक (starter) की उपयोगिता समझाएं |

    Text Solution

    |

  19. किसी प्रत्यावर्ती विभव V=V(m) sin omega t को C धारिता वाले एक संधारित्...

    Text Solution

    |

  20. किन कारणों से ट्रांसफार्मर में दक्षता घटती है ?

    Text Solution

    |