Home
Class 11
PHYSICS
एक बालक एकसमान चाल से दौड़ते हुए अपने घर ...

एक बालक एकसमान चाल से दौड़ते हुए अपने घर से 4 किमी दूर एक रेलवे स्टेशन पर 1 घण्टे में पहुँचता है । पुनः स्टेशन पर 0.5 घण्टे विश्राम करने के पश्चात एकसमान चाल से `1.5` घण्टे में अपने घर वापस आ जाता है । बालक की इस सम्पूर्ण यात्रा को एक उपयुक्त समय-विस्थापन ग्राफ की सहायता से प्रदर्शित कीजिए तथा सम्पूर्ण यात्रा में उसकी औसत चाल से गणना कीजिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

निम्नांकित समय-विस्थापन ग्राफ में समय X -अक्ष तथा विस्थापन Y - अक्ष के अनुदिश प्रदर्शित हैं।

बालक के स्टेशन तक जाने की गति ( 1 घण्टे में 4 किमी) रेखा OA से स्टेशन से घर आने ( 1.5 घण्टे में 4 किमी) को रेखा BC एवं स्टेशन पर विश्राम ( 0.5 घण्टे) करने को समय-अक्ष के समान्तर रेखा AB से प्रदर्शित किया गया है । इस प्रकार बालक की सम्पूर्ण यात्रा का विवरण समय-विस्थापन ग्राफ OABC द्वारा प्रदर्शित है ।
बालक की औसत चाल =` ("कुल दूरी")/("कुल समय") = (8"किमी")/(3.0"घण्टे")`
`= 2.67` किमी/घण्टा ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऋजु रेखीय पथ पर गति

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली|10 Videos
  • ऋजु रेखीय पथ पर गति

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिलघु उत्तरीय|14 Videos
  • ऊष्मा स्थानांतरण

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिरिक्त प्रश्न|2 Videos
  • कार्य, शक्ति एवं ऊर्जा

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिरिक्त प्रश्न|7 Videos