Home
Class 11
PHYSICS
एक कण को 20 मी से""^(-1) के प्रारम्भ वे...

एक कण को `20` मी से`""^(-1)` के प्रारम्भ वेग से ऊपर की और फेंका जाता है । 3.0 सेकण्ड बाद कण द्वारा तय की गयी दूरी तथा विस्थापन की गणना कीजिए । `(g =10` मी से`""^(-2))`

A

दूरी = 15 मीटर, विस्थापन = 15 मीटर

B

दूरी = 25 मीटर, विस्थापन = 15 मीटर

C

दूरी = 25 मीटर, विस्थापन = 25 मीटर

D

दूरी = 25 मीटर, विस्थापन = 0 मीटर

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

ऐसे प्रश्नो को हल करने में हमें सबसे पहले ये सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है कि वस्तु की गति की दिशा कहीं दिये गए समय-अन्तराल में उत्क्रमित (reverse) तो नहीं हो रही है और ऐसा होना अवश्यमभावी है क्योकि वस्तु पर ऋणात्मक त्वरण (गुरुत्वीय त्वरण g गति की दिशा के विपरीत कार्यरत है ) कार्य कर रहा है । अतः इस बात का परीक्षण करने हेतु यह जानना आवश्यक हो जाता है की वस्तु ने महत्तम ऊँचाई कितने समय में प्राप्त की थी क्योकि इसी के बाद गति की दिशा बदलती है ।
प्रश्नानुसार `u = 20` मी/से `g = 10 "मी"//"से"^(2)` , महत्तम ऊँचाई पर `v = 0`
माना महत्तम ऊँचाई तक पहुँचने का समय t सेकण्ड है तब समीकरण `v = u - "gt"` से
`0 = 20 - 10 xx t` अथवा `t = 2` सेकण्ड |
अतः वस्तु की गति की दिशा 2 सेकण्ड के बाद परिवर्तित हो जाती है ।
अब वस्तु द्वारा 2 सेकण्ड में तय की गयी ऊँचाई ,
`h= ut - 1/2 "gt"^(2)` से
`h_(1) = 20 xx 2 - 1/2 xx 10 xx 4` मीटर `= 20` मीटर
पुनः वस्तु द्वारा 1 सेकण्ड में महत्तम ऊँचाई से नीचे की दिशा में तय की दूरी,
`h_(2) = ut + 1/2 "gt"^(2)`
परन्तु `u = 0`,`:. h_(2) = 0 xx 1 + 1/2 xx 10 xx 1` मीटर `= 5` मीटर
अतः वस्तु द्वारा तय की कुल दूरी
`h = h_(1) xx h_(2) = 20` मीटर + 5 मीटर = 25 मीटर ।
तथा वस्तु के विस्थापन,
`s = h_(1) - h_(2) = 20` मीटर - 5 मीटर = 15 मीटर ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऋजु रेखीय पथ पर गति

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली|10 Videos
  • ऋजु रेखीय पथ पर गति

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिलघु उत्तरीय|14 Videos
  • ऊष्मा स्थानांतरण

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिरिक्त प्रश्न|2 Videos
  • कार्य, शक्ति एवं ऊर्जा

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिरिक्त प्रश्न|7 Videos