Home
Class 12
MATHS
एक किसान दो प्रकार के चारे P और Q को मिल...

एक किसान दो प्रकार के चारे P और Q को मिलता (मिश्रण) है । P प्रकार के चारे, जिसका मूल्य Rs 250 प्रति थैला जोकि पोषक तत्व A के 3 मात्रक, तत्व B के 2.5 मात्रक और तत्व C के 2 मात्रक रखता है जबकि Q प्रकार का चारा जिसका मूल्य Rs 200 प्रति थैला है, पोषक तत्व A का 1.5 मात्रक, तत्व B का 11.25 मात्रक और तत्व C के तीन मात्रक रखता है। पोषक तत्वों A, B और C की न्यूनतम आवश्यकताएँ क्रमशः 18 मात्रक, 45 मात्रक और 24 मात्रक हैं । प्रत्येक प्रकार के थैलों की संख्या ज्ञात कीजिए ताकि मिश्रण के प्रत्येक थैले का मूल्य न्यूनतम हो? मिश्रण के प्रत्येक थैले का न्यूनतम मूल्य क्या है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना किसान P प्रकार के चारे के x थैले और Q प्रकार के चारे के y थैले मिलता है, तब निम्न तालिका प्राप्त होती है ।

न्यूनतमीकरण `Z = 250x + 200y " " …(1)`
व्यवरोध `3x + 1.5y ge 18 rArr 2x + y ge 12 " " ... (2)`
`2.5x + 11.25y ge 45 rArr 2x + 9y ge 36 " " ... (3)`
`2x + 3y ge 24 " " ...(4)`
`x ge 0, y ge 0 " "...(5)`
सर्वप्रथम, रेखा 2x + y = 12 का ग्राफ खींचते हैं ।

(0, 0) असमिका `2x + y ge 12` में रखने पर,
`2 xx 0 + 0 ge 12 rArr 0 ge 12` (असत्य)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर होगा ।
अब, रेखा 2x + 9y = 36 का ग्राफ खींचते हैं ।

(0, 0) असमिका `2x + 9y ge 36` में रखने पर
`2 xx 0 + 9 xx 0 xx ge 36 rArr 0 ge 36` (असत्य)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर होगा ।
अब, रेखा 2x + 3y = 24 का ग्राफ खींचते हैं ।

(0, 0) असमिका `2x +3y ge 24` में रखने पर,
`2 xx 0 + 3 xx 0 ge 24 rArr 0 ge 24` (असत्य)
अतः अर्द्धतल मूलबिंदु के विपरीत ओर होगा । चूँकि `x, y ge 0` है, अतः सुसंगत क्षेत्र प्रथम चतुर्थांश में स्थित होगा । समीकरण 3x + 1.5y = 18 तथा 2x + 3y = 24 को हल करने पर प्रतिछेद बिंदु C(3, 6) प्राप्त होता है ।
इसी प्रकार, समीकरण 2.5x + 11.25y = 45 तथा 2x+ 3y = 24 को हल करने पर प्रतिच्छेद बिंदु B(9, 2) प्राप्त होता है । इस प्रकार, सुसंगत क्षेत्र के शीर्ष बिंदु A(18, 0), B(9, 2), C(3, 6) तथा D(0, 12) हैं । इन शीर्ष बिंदुओं पर Z का मान निम्न हैं,

चूँकि सुसंगत क्षेत्र अपरिबद्ध है, अतः Z का निम्नतम मान 1950 हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता है । इसके लिए असमिका `250x + 200y lt 1950 ` या `5x + 4y le 39` का ग्राफ खींचते हैं । यहाँ कोई उभयनिष्ठ बिंदु नहीं है, अतः Z निम्नतम मान बिंदु C(3, 6) पर 1950 प्राप्त होता है । अतः न्यूनतम लागत Rs 1950 प्राप्त करने के लिए P प्रकार के चारे के 3 थैले, Q प्रकार के चारे के 6 थैले मिश्रण में प्रयोग करने चाहिए ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रैखिक प्रोग्रामन

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली ( न सी ई आर टी प्रश्न ) प्रश्नावली 12.2|11 Videos
  • प्रायिकता

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रशनावली|20 Videos
  • सततता और अवकलनीयता

    NOOTAN HINDI|Exercise विविध प्रश्नावली|23 Videos
NOOTAN HINDI-रैखिक प्रोग्रामन -प्रश्नावली (विविध प्रश्नावली )
  1. एक आहारविद दो भोज्यों P और Q का उपयोग करते हुए एक विशेष आहार तैयार करत...

    Text Solution

    |

  2. एक किसान दो प्रकार के चारे P और Q को मिलता (मिश्रण) है । P प्रकार के च...

    Text Solution

    |

  3. एक आहारविद दो प्रकार के भोज्यों X और Y को इस प्रकार मिलाना चाहता है की...

    Text Solution

    |

  4. एक निर्माता दो प्रकार के खिलौने A और B बनाता है । इस उद्देश्य के लिए न...

    Text Solution

    |

  5. एक हवाई जहाज अधिकतम 200 यात्रियों को यात्रा करा सकता है । प्रत्येक प्र...

    Text Solution

    |

  6. दो अन्न भंडारों A और B की भण्डारण क्षमता क्रमशः 100 किंवटल और 50 किंव...

    Text Solution

    |

  7. एक तेल कारखाने में दो टीपों A तथा B हैं, जिनकी क्षमताएँ क्रमशः 7000 ली...

    Text Solution

    |

  8. एक फल उत्पादक अपने बाग में दो प्रकार के खादों P ब्रांड और Q ब्रांड का ...

    Text Solution

    |

  9. उपयुक्त प्रश्न 8 पर ध्यान दीजिए । यदि उत्पादक बाग में मिलाई जाने वाली ...

    Text Solution

    |

  10. एक खिलौना कंपनी, A और B दो प्रकार की गुड़ियों का निर्माण करती है । मार्...

    Text Solution

    |