Home
Class 11
PHYSICS
व्याख्या कीजिए कि ऐसा क्यों होता है : ...

व्याख्या कीजिए कि ऐसा क्यों होता है :
(a) भिन्न-भिन्न तापों T, व T, के दो पिण्डों को यदि ऊष्मीय सम्पर्क में लाया जाए तो यह आवश्यक नहीं कि उनका अन्तिम ताप `(T_(1) + T_(2))/ /2` ही हो।
(b) रासायनिक या नाभिकीय संयन्त्रों में शीतलक (अर्थात् द्रव जो संयन्त्र के भिन्न-भिन्न भागों को अधिक गर्म होने से रोकता है) की विशिष्ट ऊष्मा अधिक होनी चाहिए।
(c) कार चलाते - चलाते उसके टायरों में वायुदाब बढ़ जाता है
(d) किसी बन्दरगाह के समीप के शहर की जलवायु, समान अक्षांश के किसी रेगिस्तानी शहर की जलवायु से अधिक शीतोष्ण होती है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) जब दो भिन्न-भिन्न तापमानों के पिण्डों को सम्पर्क में लाया जाता है तब उच्च ताप वाले पिण्ड से ऊष्मा का प्रवाह निम्न ताप वाले पिण्ड की ओर होने लगता हैं। ऊष्मा का यह प्रवाह तब तक होता रहता है जब तक कि दोनों पिण्डों के ताप समान न हो जाए। यदि प्रारम्भ में तप्त पिण्ड़ का ताप T, तथा ठण्डे पिण्ड का ताप T, है। औसत ताप `((T_(1) + T_(2))/(2))` होने के लिए दोनों पिण्डों की ऊष्मा धारितायें समान होनी चाहिये।
(b) शीतलक वह द्रव है जो संयन्त्र के भिन्न-भिन्न भागों को अधिक गर्म होने से रोकता है। पदार्थ द्वारा अवशोषित ऊष्मा `Q (= ms DeltaT)`, पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा (s) के अनुक्रमानुपाती है, अत: संयन्त्र से ऊष्मा को हटाने के लिए शीतलक की विशिष्ट ऊष्मा अधिक होनी चाहिए।
(c) कार को चलाते समय, कार टायर तथा सड़क के बीच घर्षण कार्य करता है। घर्षण के विरुद्ध कार इंजन द्वारा कृत कार्य ऊष्मा में बदलता है, जिसके कारण टायर में भरी वायु का ताप बढ़ता है, अत: गैस समीकरण `PV = mu RT` अथवा `P prop T` के अनुसार कार में भरी वायु का दाब बढ़ता है।
(d) इसका कारण है समुद्र जल की विशिष्ट ऊष्मा रेत की अपेक्षा काफी अधिक होती है, अत: समुद्र जल सूर्य की ऊष्मा को अधिक अवशोषित करता है, फलस्वरूप बन्दरगाह का जलवायु का ताप, रेगिस्तान की अपेक्षा कम होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊष्मा इजन : ऊष्मागतिकी का द्वितीय नियम

    NOOTAN HINDI|Exercise आकिक|8 Videos
  • उष्मीय प्रसारः कैलोरिमित

    NOOTAN HINDI|Exercise प्रश्नावली वस्तुनिष्ठ प्रकार प्रश्न (एकल उत्तर प्रकार)|12 Videos
  • ऊष्मा स्थानांतरण

    NOOTAN HINDI|Exercise अतिरिक्त प्रश्न|2 Videos
NOOTAN HINDI-ऊष्मा इजन : ऊष्मागतिकी का द्वितीय नियम -एकल उत्तर प्रकार
  1. जल के गलनांक और क्वथनांक के बीच कार्यतर किसी आदर्श ऊष्मा इजन ...

    Text Solution

    |

  2. कोई गीजर लीटर प्रति मिनट की दर से बहते हुए जल को 27^@C से 77^@C त...

    Text Solution

    |

  3. सिथर दाब पर नाइट्रोजन (कमरे के ताप पर ) के ताप में 45K वृध्दि...

    Text Solution

    |

  4. व्याख्या कीजिए कि ऐसा क्यों होता है : (a) भिन्न-भिन्न तापों T, व T,...

    Text Solution

    |

  5. गतिशित पिस्टन लगे किसी सिलिण्डर में मानक ताप व दाब पर 3 मोल ...

    Text Solution

    |

  6. रुद्धोष्म विधि द्वारा किसी गैस की अवस्था परिवर्तन करते समय उसकी...

    Text Solution

    |

  7. समान धारिता वाले दो सिलिण्डर A तथा B एक - दूसरी से स्टॉपकॉक के...

    Text Solution

    |

  8. एक वाष्प इन्जन अपने बायलर से प्रति मिनट 3.6xx10^(6)J ऊर्जा प्रदा...

    Text Solution

    |

  9. एक हीटर किसी निकाय को 100 W की दर से ऊष्मा प्रदान करता है । यदि ...

    Text Solution

    |

  10. किसी ऊष्मागीतकीय निकाय को मूल अवस्था से मध्यवर्ती अवस्था तक चित...

    Text Solution

    |

  11. खाद्य पदार्थ को एक प्रशीतक के अन्दर रखये पर वह उसे 9^(@)C पर ब...

    Text Solution

    |