Home
Class 12
PHYSICS
एक ट्रेन सीधी पटरियों पर a(0) के त्वरण स...

एक ट्रेन सीधी पटरियों पर `a_(0)` के त्वरण से चल रही है। उसकी बेंच पर एक बेग रखा हुआ है, जो अपनी जगह से नहीं खिसकता। ट्रैन के फ्रेम का उपयोग करते हुए इस बेग पर लगनेवाले घर्षण बल की गणना करे।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ट्रेन के फ्रेम में बैग अपने स्थान पर स्थिर है। अतः, कुल परिणामी बल (छझ बल को लेते हुए) शून्य होना चाहिए। ये बल चित्र में दिखाए गए है। ट्रेन की गति दाहिनी ओर ली गई है। ये बल है,
(a) भार mg, नीचे की ओर,
(b) अभिलंब बल N, ऊपर की ओर,
(c) छझ बल `ma_(0)`, बायीं ओर तथा
(d) घर्षण f, दाहिनी ओर।

छझ बल लगा लेने के बाद हम ट्रेन के फ्रेम को जड़त्वीय फ्रेम की तरह मान सकते है। यदि घर्षण न होता तो क्षैतिज दिशा में एक ही बल होता, अर्थात `ma_(0)` बायीं ओर तथा बैग बायीं ओर चल देता। इसलिए घर्षण बल दाहिनी ओर लगाया गया है।
चूँकि बैग ट्रेन के तंत्र में स्थिर है इसलिए क्षैतिज दिशा में बल संतुलित है। अतः, `f=ma_(0)`.
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अजड़त्वीय निर्देश तंत्र

    HC VERMA HINDI|Exercise हल किए गए प्रश्न|6 Videos
  • अजड़त्वीय निर्देश तंत्र

    HC VERMA HINDI|Exercise विचार हेतु प्रश्न|2 Videos
  • कलन शास्त्र

    HC VERMA HINDI|Exercise अभ्यास के प्रश्न|22 Videos