Home
Class 12
BIOLOGY
जैव उर्वरक किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित स...

जैव उर्वरक किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जैव उर्वरक (Bio-fertilizers )-मृदा की उर्वरता बढ़ाने वाले सूक्ष्मजीवों को जैव उर्वरक अथवा बायो- फर्टिलाइजर्स कहते हैं। कई नाइट्रोजन स्थरीकारक जीवाणु, नील- हरित शैवाल, मूल कवक आदि मृदा की उर्वरता को बढ़ाते हैं। उनमें से कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण अग्रलिखित हैं-
1. लेग्यूम-राइजोबियम सहजीवन- फलीदार पौधों की मूलों की ग्रंथियों में निवास करने वाली राइजोबियम जैसे की जातियाँ पौधे को उपयोग करने योग्य रूप में नाइट्रोजन उपलब्ध कराती हैं।
2. एजोला-एनाबीना सहजीवन- एजोला एक जलीय टेरिडोफाइट है, जो जल की सतह पर वृद्धि करता है। इसके साथ एनाबीना नामक नील-हरित शैवाल सहजीवी रूप में रहती है तथा पादप को नाइट्रेट उपलब्ध कराती है।
3.मुक्तजीवी सायेनोबैक्टीरिया तथा बैक्टीरिया-रिवुलेरियाव नास्टॉक (नील-हरित शैवाल) तथा क्लॉस्ट्रीडियम अँव एजोटोबैंक्टर (मुक्तजीवी जीवाणु) मृदा में स्वतंत्र रूप से रहते हुए वायुमंडल की नाइट्रोजन का यौगिकीकरण करते उम हैं। आजकल जैवप्रौद्योगिकी तकनीकों के अनुप्रयोग से सूक्ष्मजीवों के नाइट्रोजन स्थिर करने वाले जीन (Nif जीन) को उच्च पादपों में स्थानांतरित करने के प्रयास जारी है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    PRABODH PUBLICATION|Exercise उत्तरीय प्रश्न - II|10 Videos
  • बोर्ड प्रश्न-पत्र 2019 सेट C

    PRABODH PUBLICATION|Exercise प्रश्न|31 Videos
  • मानव जनन

    PRABODH PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-II|17 Videos