एक सौदागर दो प्रकार के निजी कंप्यूटर एक डेस्कटॉप नमूना और दूसरा पोर्टेबल नमूना , जिनकी कीमतें क्रमशः रु 25,000 और रु 40,000 होगी , बेचने की योजना बनाता है । वह अनुमान लगाता है कि कम्प्यूटरों की कुल मासिक माँग 250 नगों से अधिक नहीं होगा । प्रत्येक प्रकार के कम्प्यूटरों के नगों की संख्या ज्ञात कीजिए जिसे सौदागर अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए संग्रह करें यदि उसके पास निवेश के लिए रु 70 लाख से अधिक नहीं है और यदि डेस्कटॉप नमूने पर उसका लाभ रु 4500 और पोर्टेबल नमूने पर रु 5000 लाभ हो ।