एक हवाई जहाज अधिकतम 200 यात्रियों को यात्रा करा सकता है । प्रत्येक प्रथम श्रेणी के टिकट पर रु 1000 और सस्ते श्रेणी के टिकट पर रु 600 का लाभ कमाया जा सकता है । एयरलाइन कम से कम 20 सीटें प्रथम श्रेणी के लिए आरक्षित करती है । तथापि प्रथम श्रेणी की अपेक्षा कम से कम 4 गुने यात्री सस्ती श्रेणी के टिकट से यात्रा करने को वरीयता देते है । ज्ञात कीजिए कि प्रत्येक प्रकर के कितने - कितने टिकट बेचे जाएँ ताकि लाभ का अधिकतमीकरण हो ? अधिकतम लाभ कितना है ?