Home
Class 12
PHYSICS
क्रांतिक कोण तथा माध्यम के अपवर्तनांक मे...

क्रांतिक कोण तथा माध्यम के अपवर्तनांक में सम्बन्ध प्राप्त कीजिए ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

क्रांतिक कोण-जब कोई प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करती है तो आपतन कोण के उस मान को जिसके संगत अपवर्तन कोण का मान `90^@` होता है, क्रांतिक कोण कहते हैं।

पूर्ण आन्तरिक परावर्तन-जब कोई प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करती है। और जब आपतन कोण का मान क्रान्तिक कोण के मान से अधिक होता है, तो प्रकाश किरण दूसरे माध्यम में प्रवेश करने के बजाय उसी माध्यम में परावर्तित हो जाती है। इस घटना को प्रकाश का पूर्ण आन्तरिक परावर्तन कहते हैं।
शर्ते-(1 ) प्रकाश किरण को सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाना चाहिए ।
(2) आपतन कोण के मान को क्रान्तिक कोण के मान से अधिक होना चाहिए।
माध्यम के अपवर्तनांक और क्रान्तिक कोण के मध्य सम्बन्ध- मानलो कोई प्रकाश किरण सघन माध्यम (काँच) से विरल माध्यम (वायु) में जा रही है। यदि सघन माध्यम में आपतन कोण i तथा विरल माध्यम में अपवर्तन कोण है r, तो सघन माध्यम के सापेक्ष विरल माध्यम का अपवर्तनांक
`._gmu_a=(sin i)/(sin r)`
यदि i=C= क्रांतिक कोण हो , तो
`r=90^@`
`therefore ._gmu_a=(sin C)/(sin 90^@)`या `._gmu_a=sin C`
परन्तु `._gmu_a=1/(._amu_g)`
`therefore 1/(._amug) = sinC` या `._amu_g=1/(sin C)`
क्रांतिक कोण को प्रभावित करने वाले कारक - क्रांतिक कोण का मान निम्न कारकों पर निर्भर करता है-
(i) प्रयुक्त प्रकाश के रंग पर-बैंगनी रंग के लिये अपवर्तनांक सर्वाधिक होता है। अत: क्रान्तिक कोण का मान बैंगनी रंग के लिये सबसे कम तथा लाल रंग के लिए सबसे अधिक होता है ।
(ii) सघन और विरल माध्यम के जोड़े पर-क्रांतिक कोण का मान सघन और विरल माध्यम के जोड़े पर निर्भर करता है। काँच और वायु के जोड़े के लिए क्रांतिक कोण का मान लगभग `42^@`, जल और वायु के जोड़े के लिए लगभग `49^@` तथा हीरे और वायु के जोड़े के लिये `24^@` होता है।
(iii) ताप पर-ताप बढ़ाने पर माध्यम का अपवर्तनांक घटता है। अत: क्रांतिक कोण का मान बढता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • समतल पृष्ठ द्वारा अपवर्तन

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|5 Videos
  • समतल पृष्ठ द्वारा अपवर्तन

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|10 Videos
  • संचार व्यवस्था

    NAVBODH|Exercise NCERT पाठ्य पुस्तक के प्रश्नोत्तर|9 Videos
  • स्थिर विद्युत विभव एवं धारिता

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|12 Videos
NAVBODH-समतल पृष्ठ द्वारा अपवर्तन -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. सिद्ध कीजिए कि .amuwxx.wmugxx.gmua=1.

    Text Solution

    |

  2. वास्तविक गहराई एवं आभासी गहराई में संबंध स्थापित कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. पूर्ण आन्तरिक परावर्तन से आप क्या समझते हैं ? इसकी शर्तें लिखिए। सिद्ध...

    Text Solution

    |

  4. क्रांतिक कोण किसे कहते हैं ? क्रांतिक कोण और अपवर्तनांक में सम्बन्ध स्...

    Text Solution

    |

  5. क्रांतिक कोण तथा माध्यम के अपवर्तनांक में सम्बन्ध प्राप्त कीजिए ।

    Text Solution

    |

  6. प्रकाशिक तन्तु क्या है ? इसकी बनावट तथा उपयोग का विवेचन कीजिये।

    Text Solution

    |

  7. प्रकाशिक तन्तु क्या है ? इसके उपयोग लिखिए।

    Text Solution

    |

  8. रेगिस्तान में दिन के समय यात्रियों को कुछ दूरी पर जलाशय या झील दिखाई द...

    Text Solution

    |

  9. रेगिस्तान में मरीचिका निर्माण का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |