Home
Class 12
PHYSICS
यंग के द्विस्लिट प्रयोग में फ्रिंज चौड़...

यंग के द्विस्लिट प्रयोग में फ्रिंज चौड़ाई के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मान लो S एक स्लिट है जो एकवर्णी प्रकाश स्त्रोत से प्रकाशित है । `S_(1)` और `S_(2)` एक - दूसरे के समीप दो स्लिटें है जो S के समान्तर हैं तथा S के समान्तर हैं तथा S से बराबर दूरी पर स्थित हैं । अतः `S_(1)` और `S_(2)` दो कला - संबद्ध स्त्रोत की तरह कार्य करेंगे ।
मान लो `S_(1)S_(2) = d `
मान लो दोनों स्त्रोतों `S_(1) "और" S_(2)` से D दूरी पर एक पर्दा XY हैं , जिस पर व्यतिकरण फ्रिंजें बनती हैं ।
पर्दे पर बिंदु `O_(1)` दोनों स्त्रोतों `S_(1) "और" S_(2)` से बराबर दूरी पर हैं । अतः इस बिंदु पर दोनों स्त्रोतों से चलकर पहुँचने वाली तरंगों के मध्य पथांतर शून्य होगा । फलस्वरुप बिंदु `O_(1)` पर तीव्रता अधिकतम होगी ।
मान लो पर्दे पर बिंदु `O_(1)` से x दूरी पर एक बिंदु P हैं । `S_(1) "और" S_(2)` से पर्दे XY पर `S_(1)Q "और" S_(2)R` लम्ब डालो । मान लो `S_(1) "और" S_(2)` का मध्य बिंदु O हैं । तब S, O और `O_(1)` एक ही रेखा पर होंगे ।

`PQ = O_(1)P - O_(1)Q = O_(1)P-OS_(1) = x - (d)/(2)`
`PR = O_(1)P - O_(1)R = O_(1)P-OS_(2) = x + (d)/(2)`
समकोण `Delta PQS_(1)` में
`S_(1)P^(2) = S_(1)Q^(2) + PQ^(2)`
` = D^(2) + (x - (d)/(2))^(2)`
इसी तरह समकोण `Delta PRS_(2)` में ,
`S_(2)P^(2) = S_(2)R^(2) + PR^(2) = D^(2) + (x + (d)/(2))^(2)`
`S_(2)P^(2) - S_(1)P^(2) = D^(2) + (x + (d)/(2))^(2) - [ D^(2) + (x - (d)/(2))^(2)]`
`= D^(2) + x^(2) +xd +(d^(2))/(4) - D^(2) - x^(2) + xd - (d^(2))/(4)`
या `S_(2)P^(2) - S_(1)P^(2) = 2 xd`
या `(S_(2)P + S_(1)P)(S_(2)P - S_(1)P)` = 2 xd
या `S_(2)P - S_(1)P = (2xd)/(S_(2)P + S_(1)P)`
परंतु `S_(2)P = S_(1)P = D` (लगभग ) (क्योंकि व्यवहार में बिंदु P बिंदु `D_(1)` के अत्यंत निकट होता हैं ।)
`S_(2)P - S_(1)P = (2xd)/(2D)`
अर्थात् पथान्तर `S_(2)P - S_(1)P = (xd)/(D)`
(i) दीप्त फ्रिन्जें (Bright Fringes) - अधिकतम तीव्रता के लिए व्यतिकरण करने वाली तरंगों के मध्य पथान्तर `(lamda)/(2)` का समगुणक होता हैं ।
`therefore (xd)/(D) = 2n , (lamda)/(2)`
या `(xd)/(D) = n (lamda)`
`x = (n lamdaD)/(d)` ...(2)
जहाँ n = 0,1,2,3,....
समीकरण (2) में n = 0 रखने पर केंद्रीय दीप्त फ्रिन्ज की स्थिति प्राप्त होती हैं । इसे शून्य क्रम फ्रिंज कहते हैं ।
n = 1,2,3,.... रखने पर क्रमशः प्रथम , व्दितीय , तृतीय , ...... दीप्त फ्रिंजों की स्थितियाँ प्राप्त होती हैं ।
(ii) अदीप्त फ्रिंजें (Dark Fringes) - न्यूनतम तीव्रता के लिए व्यतिकरण करने वाली तरंगों के मध्य पथान्तर `(lamda)/(2)` का विषम गुणक होता हैं ।
पथांतर `(xd)/(D) = (2n -1)(lamda)/(2)` (जहाँ n = 1,2,3....)
या `x = ((2n -1)lamdaD)/(2d)` .....(3)
अतः दो क्रमागत दीप्त फ्रिंजों के बीच की दूरी अर्थात् अदीप्त फ्रिंज की चौड़ाई ,
`x_(n+1)-x_(n) = ((n +1)lamda D)/(d)- (nlamdaD)/(d) = (lamda D)/(d)`...(4)
इस तरह यदि केंद्रीय फ्रिंज O से nवीं और (n + 1) वीं अदीप्त फ्रिंजों की दूरियों क्रमशः `x_(n)"और"x_(n+1)` हों , तो
`x_(n) = ((2n -1)Dlamda)/(2d)`
तथा `x_(n+1) = ((2n +1)Dlamda)/(2d)`
अतः दो क्रमागत अदीप्त फ्रिंजो के बीच की दूरी अर्थात् दीप्त फ्रिंज की चौड़ाई ,
`x_(n+1) - x_(n) = ((2n +1)Dlamda)/(2d) - ((2n -1)Dlamda)/(2d)` ...(5)
समी. (4) और (5) से स्पष्ट है कि दीप्त और अदीप्त फ्रिंजों की चौड़ाई एकसमान होती हैं ।
इस तरह फ्रिंज चौड़ाई `beta = (Dlamda)/(d)`. यही अभीष्ट व्यंजक हैं ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तरंग प्रकाशिकी

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|44 Videos
  • तरंग प्रकाशिकी

    NAVBODH|Exercise उदाहरण|3 Videos
  • तरंग प्रकाशिकी

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|77 Videos
  • चुंबकत्व और द्रव्य

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|15 Videos
  • तरलो के यांत्रिक गुण- II

    NAVBODH|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|30 Videos
NAVBODH-तरंग प्रकाशिकी -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. पोलेरॉइड क्या हैं ? इसकी बनावट , कार्य - विधि एंव उपयोग लिखिए ।

    Text Solution

    |

  2. पोलेरॉइड क्या हैं ? समतल ध्रुवित प्रकाश पोलेरॉइड से कैसे प्राप्त करेंग...

    Text Solution

    |

  3. प्रकाश के व्यतिकरण के व्दि - स्लिट प्रयोग में प्रकाश की अधिकतम तथा न्य...

    Text Solution

    |

  4. दो तरंगों के व्यतिकरण के लिए सैध्दांतिक रुप से संपोषी एंव विनाशी व्यति...

    Text Solution

    |

  5. प्रकाश के व्यतिकरण से आप क्या समझते हैं ? दो तरंगे जिनके आयाम a(1) "व"...

    Text Solution

    |

  6. यंग के द्विस्लिट प्रयोग में फ्रिंज चौड़ाई के लिए व्यंजक व्युत्पन्न की...

    Text Solution

    |

  7. मेलस का नियम लिखिए।

    Text Solution

    |

  8. हाइगेंस का सिद्धांत लिखिए। इस सिद्धांत का उपयोग करते हुए रेखाचित्र खीं...

    Text Solution

    |

  9. हाइगेंस सिद्धांत को लिखिए। द्वितीयक तरंगिकाओं की ज्यामितीय रचना का उपय...

    Text Solution

    |

  10. हाइगेंस सिद्धांत को लिखिए। द्वितीयक तरंगिकाओं की ज्यामितीय रचना का उपय...

    Text Solution

    |

  11. यंग के द्विस्लिट प्रयोग में पर्दे के किसी बिंदु पर (i) संपोषी और (ii) ...

    Text Solution

    |

  12. यंग के द्विस्लिट प्रयोग में प्रेक्षित व्यतिकरण प्रतिरूप और एकल स्लिट व...

    Text Solution

    |

  13. प्रकाश का विवर्तन क्या है ? एकल स्लिट विवर्तन प्रयोग में कोण के साथ ती...

    Text Solution

    |

  14. हाइगेंस का सिद्धांत लिखिए। इस सिद्धांत का उपयोग करते हुए व्याख्या कीजि...

    Text Solution

    |

  15. दिखाइए कि प्रथम विवर्तन फ्रिंज की कोणीय चौड़ाई केंद्रीय उच्चिष्ठ की को...

    Text Solution

    |

  16. यदि एकवर्णी प्रकाश स्रोत को श्वेत प्रकाश से प्रतिस्थापित कर दिया जाए त...

    Text Solution

    |

  17. चित्र खींचकर समझाइए कि किस प्रकार एक पोलेरॉइड अध्रुवित प्रकाश को ध्रुव...

    Text Solution

    |

  18. अध्रुवित प्रकाश का एक पुँज काँच-वायु के अंतरापृष्ठ पर आपतित होता है । ...

    Text Solution

    |

  19. रैखिक ध्रुवित या समतल ध्रुवित प्रकाश को परिभाषित कीजिए। ध्वनि तरंगें ध...

    Text Solution

    |

  20. पोलेरॉइड किसका बना होता है ? किस प्रकार पोलेरॉइड पर आपतित अध्रुवित प्र...

    Text Solution

    |