Home
Class 12
PHYSICS
बोर के परमाणु मॉडल के प्रमुख अभिगृहीत लि...

बोर के परमाणु मॉडल के प्रमुख अभिगृहीत लिखिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

बोर के परमाणु मॉडल के प्रमुख अभिगृहीत निम्नलिखित है-
(1) परमाणु का समस्त द्रव्यमान और समस्त धनावेश उसके नाभिक पर केन्द्रित रहता है |
(2) इलेक्ट्रॉनों और नाभिक के धनवेशों के मध्य लगने वाला आकर्षण बल इलेक्ट्रॉनों को वृतीय गति करने के लिए आवश्यक अभिकेन्द्रिय बल प्रदान करता है |
(3) इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर सभी संभव कक्षाओं में नहीं घूमते अपितु कुछ विशिष्ट कक्षाओं में ही घूमते है | इन कक्षाओं को स्थायी कक्षा कहते है |
(4) स्थायी कक्षाएँ वे कक्षाएँ होती है जिनमें किसी इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग `(h)/(2pi)` का पूर्ण गुणज होता है जहाँ h प्लांक नियतांक है `(h=6 cdot 63 xx10^(-34)" जल "xx" सेकण्ड")`
यदि m द्रव्यमान का इलेक्ट्रॉन r त्रिज्या की कक्षा में v वेग से घूम रहा हो तो इसका कोणीय संवेग mvr होगा |
`therefore" "mvr=(nh)/(2pi)`
जहाँ n=1,2,3,4,....
n को मुख्य क्वांटक संख्या कहते है |
(5) स्थायी कक्षा में घूमते समय इलेक्ट्रॉन ऊर्जा का उत्सर्जन या अवशोषण नहीं करते है | ऊर्जा का उत्सर्जन या अवशोषण उसी समय होता है जब वे एक कक्षा से दूसरी कक्षा में कूदते है |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमाणु

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|5 Videos
  • परमाणु

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|14 Videos
  • नाभिक

    NAVBODH|Exercise NCERT पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोतर|43 Videos
  • परिचय

    NAVBODH|Exercise NCERT पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोतर|16 Videos