Home
Class 12
CHEMISTRY
परासरण दाब मापन की बर्कले एवं हार्टले वि...

परासरण दाब मापन की बर्कले एवं हार्टले विधि का संक्षिप्त वर्णन कीजिए तथा इस विधि के लाभ बताइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

बर्कले और हार्टले की विधि- उपकरण में दो समकेन्द्रिक नलियाँ होती है, जिनमे भीतरी नली संरन्ध्र होती है। भीतरी संरन्ध्र नली पर विद्युत विधि से कॉपर फेरोसायनाइड की अर्द्धपारगम्य झिल्ली बना दी जाती है। इसके एक सिरे पर कोशिका नली तथा दूसरे सिरे पर टोंटीदार कीप लगाते है। संरन्ध्र नली को घेरे हुए गन मेटल की बनी बाहरी नली होती है। इसमें जलरोधक पिस्टन लगा होता है, जिससे विलयन की सतह पर दाब डाला जाता है।
भीतरी नली में आसुत जल भर दिया जाता , जो कोशिका नली में एक निशान तक होता है। बाहरी नली में वह विलयन भरते है, जिसका परासरण दाब ज्ञात करना होता है। परासरण के कारण भीतरी नली से झिल्ली द्वारा जल का परवाह विलयन की ओर होता है ओर कोशिका नली में जल-स्तर नीचे आने लगता है। अब पिस्टन द्वारा विलयन पर दाब डालकर केशिका नली में जल-स्तर पूर्व निशान पर स्थिर रखा जाता है। स्थायी स्थिति आने पर पिस्टन द्वारा, जो दाब लगाया जाता है वह विलयन का परासरण दाब होता है।
लाभ- इस विधि के निम्नांकित लाभ है-
(i) परासरण दाब निकलने में समय कम लगता है।
(ii) विलयन की सान्द्रता न बदलने से परिणाम सही मिलते है।
(iii) अर्द्धपारगम्य झिल्ली पर अधिक दाब न पड़ने से वह टूटती नहीं।
(iv) उच्च परासरण दाब का मापन किया जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विलयन

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|4 Videos
  • विलयन

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|12 Videos
  • विद्युत् - रसायन

    NAVBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|7 Videos
  • सतह रसायन

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|8 Videos
NAVBODH-विलयन -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. स्थिर क्वाथी मिश्रण किसे कहते है? आदर्श विलयन एवं अनादर्श विलयन में ती...

    Text Solution

    |

  2. हिमांक अवनमन से क्या तात्पर्य है?

    Text Solution

    |

  3. 100gm जल मे 1gm NaCl विलेय कर एक विलयन बनाया गया है। जल का मोलल अवनमन ...

    Text Solution

    |

  4. धनात्मक विचलन वाले विलयन व् ऋणात्मक विचलन वाले विलयन में पाँच अंतर लिख...

    Text Solution

    |

  5. परासरण दाब मापन की बर्कले एवं हार्टले विधि का संक्षिप्त वर्णन कीजिए तथ...

    Text Solution

    |

  6. फीनॉल को बेन्जीन में घोलने पर उसके दो अणु संगुणित होकर एक बड़ा अणु बना ...

    Text Solution

    |

  7. वाण्ट हॉफ गुणांक से आप क्या समझते है? इसकी उपयोगिता को लिखिए।

    Text Solution

    |

  8. असामान्य अणुसंख्यक गुणों के मान असामान्य होने के कारण आण्विक द्रव्यमान...

    Text Solution

    |

  9. मोलल हिमांक अवनमन स्थिरांक क्या है? एक जलीय विलयन का हिमांक -0.385^(@)...

    Text Solution

    |

  10. क्वथनांक में उन्नयन क्या है? अवाष्पशील पदार्थ के मिलाने से विलयन का क्...

    Text Solution

    |

  11. सिद्ध कीजिए कि किसी विलयन का आपेक्षित वाष्पदाब अवनमन, विलयन में उपस्थि...

    Text Solution

    |

  12. राउल्ट का नियम क्या है? इसका गणितीय स्वरूप स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  13. मोलल हिमांक अवनमन स्थिरांक क्या है? मोलल हिमांक अवनमन में सम्बन्ध प्रद...

    Text Solution

    |

  14. हिमांक अवनमन क्या है? इसका विलेय के आण्विक द्रव्यमान के साथ सम्बन्ध स्...

    Text Solution

    |