Home
Class 12
CHEMISTRY
राउल्ट का नियम क्या है? इसका गणितीय स्वर...

राउल्ट का नियम क्या है? इसका गणितीय स्वरूप स्पष्ट कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

राउल्ट का नियम (आवश्यपशिक विलेय के लिए)- जब किसी वाष्पशील द्रव में कोई अवाष्पशील विलेय मिला दिया जाये तो विलायक का वाष्पदाब कम हो जाता है। विलयन में उपस्थित विलायक का वाष्पदाब विलयन में विलायक के मोल प्रभाज के समानुपाती होता है।
व्यंजक प्राप्त करना- चूँकि विलयन में उपस्थित विलेय अवाष्पशील है, अतः विलयन का वाष्पदाब (P), विलयन में विलायक के वाष्पदाब `(P_(A))` के बराबर होगा। अतः
`P=P_(A)propX_(A)`, (`X_(A)` = विलायक का मोल प्रभाज) `" ... (1)"`
या `P_(A)propX_(A)`
या `P_(A)=kX_(A)" ... (2)"`
शुद्ध विलायक के लिए `X_(A)=1` तथा `P_(A)^(@)-P_(A)` (`P_(A)^(@)` = शुद्ध विलायक का वाष्पदाब)
अतः समीकरण (2) में मान रखने पर,
`P_(A)^(@)=k" ... (3)"`
समीकरण (2) और (3) से,
`P_(A)=P_(A)^(@)xxX_(A)" ... (4)"`
यदि विलेय का मोल प्रभाज `X_(B)` हो, तो
`X_(A)+X_(B)=1" ... (5)"`
या `X_(A)=1-X_(B)" ... (6)"`
समीकरण (6) से `X_(A)` का मान समीकरण (4) में रखने पर,
`P_(A)=P_(A)^(@)(1-X_(B))" ... (7)"`
या `P_(A)=P_(A)^(@)-P_(A)^(@)xxX_(B)`
या `P_(A)^(@)xxX_(B)=P_(A)^(@)-P_(A)`
`X_(B)=(P_(A)^(@)-P_(A))/(P_(A)^(@))" ... (8)"`
`P_(A)^(@)-P_(A)` वाष्पदाब में अवनमन तथा `(P_(A)^(@)-P_(A))/(P_(A)^(@))` वाष्पदाब में आपेक्षित अवनमन है। समीकरण (8) के आधार पर राउल्ट नियम की दूसरी परिभाषा दी जा सकती है, जिसके अनुसार-
अवाष्पशील विलेय वाले विलयन के लिए किसी निश्चित ताप पर वाष्पदाब में आपेक्षित अवनमन विलयन में विलेय के मोल प्रभाज के बराबर होता है।
समीकरण (8) से स्पष्ट है कि वाष्पदाब में आपेक्षित अवनमन का मान विलेय के मोलर सान्द्रण पर निर्भर करता है, विलेय की प्रकृति पर नहीं, अतः वाष्पदाब में आपेक्षित अवनमन एक अणुसंख्यक गुण है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विलयन

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|4 Videos
  • विलयन

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|12 Videos
  • विद्युत् - रसायन

    NAVBODH|Exercise संख्यात्मक प्रश्न|7 Videos
  • सतह रसायन

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|8 Videos
NAVBODH-विलयन -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. स्थिर क्वाथी मिश्रण किसे कहते है? आदर्श विलयन एवं अनादर्श विलयन में ती...

    Text Solution

    |

  2. हिमांक अवनमन से क्या तात्पर्य है?

    Text Solution

    |

  3. 100gm जल मे 1gm NaCl विलेय कर एक विलयन बनाया गया है। जल का मोलल अवनमन ...

    Text Solution

    |

  4. धनात्मक विचलन वाले विलयन व् ऋणात्मक विचलन वाले विलयन में पाँच अंतर लिख...

    Text Solution

    |

  5. परासरण दाब मापन की बर्कले एवं हार्टले विधि का संक्षिप्त वर्णन कीजिए तथ...

    Text Solution

    |

  6. फीनॉल को बेन्जीन में घोलने पर उसके दो अणु संगुणित होकर एक बड़ा अणु बना ...

    Text Solution

    |

  7. वाण्ट हॉफ गुणांक से आप क्या समझते है? इसकी उपयोगिता को लिखिए।

    Text Solution

    |

  8. असामान्य अणुसंख्यक गुणों के मान असामान्य होने के कारण आण्विक द्रव्यमान...

    Text Solution

    |

  9. मोलल हिमांक अवनमन स्थिरांक क्या है? एक जलीय विलयन का हिमांक -0.385^(@)...

    Text Solution

    |

  10. क्वथनांक में उन्नयन क्या है? अवाष्पशील पदार्थ के मिलाने से विलयन का क्...

    Text Solution

    |

  11. सिद्ध कीजिए कि किसी विलयन का आपेक्षित वाष्पदाब अवनमन, विलयन में उपस्थि...

    Text Solution

    |

  12. राउल्ट का नियम क्या है? इसका गणितीय स्वरूप स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  13. मोलल हिमांक अवनमन स्थिरांक क्या है? मोलल हिमांक अवनमन में सम्बन्ध प्रद...

    Text Solution

    |

  14. हिमांक अवनमन क्या है? इसका विलेय के आण्विक द्रव्यमान के साथ सम्बन्ध स्...

    Text Solution

    |