Home
Class 12
CHEMISTRY
न्यूक्लिक अम्ल पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखि...

न्यूक्लिक अम्ल पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

न्यूक्लिक अम्ल - यह जीव कोशिका के केंद्र में पाया जाता है। इसमें फॉस्फोरस की मात्रा अधिक होती है। न्यूक्लिक अम्ल पोली न्युक्लिओटाइड होते है, जो अनेक न्यूक्लिओटाइड की इकाइयों के मिलने से बनती है।
प्रत्येक न्यूक्लिओटाइड तीन रासायनिक घटकों का बना होता है -
1. फॉस्फेट समूह,
2. पेंटोज राइबोज शर्करा या डी-ऑक्सीराइबोज,
3. विषमचक्रीय बेस, जैसे- पायरीमिडीन के व्युत्पन्न, ( थाइमीन, यूरेसिल, साइटोसीन) एवं प्यूरीन के व्युत्पन्न ( ऐडीनीन एवं ग्वानीन)।
न्यूक्लिक अम्ल दो प्रकार के होते है -
(A ) DNA - डी- ऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल
(B ) RNA - राइबोन्यूक्लिक अम्ल।
RNA के घटक - (a ) डी-ऑक्सीराइबोस शर्करा अणु,
(b ) फॉस्फोरिक अम्ल के अणु,
(c ) नाइट्रोजन बेस। ये दो तरह के होते है -
1. पिरीमिडीन बेस - इसके अंतर्गत साइटोसीन (C ) और थायमीन (T ) आते है।
2. प्यूरीन बेस - इसके अंतर्गत एडीनीन (A ) और ग्वानीन (G ) आते हैं।
RNA के घटक - RNA में राइबोज तथा नाइट्रोजन बेस, जैसे - ऐडीनीन (A ), ग्वानीन (G ), यूरेसिल (U ), और साइटोसीन (C ) होते है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव-अणु

    NAVBODH|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न )|42 Videos
  • ऐल्डिहाइड्स , कीटोन्स तथा कार्बोक्सिलिक अम्ल

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|49 Videos
  • ठोस अवस्था

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|10 Videos