Home
Class 10
PHYSICS
ऊष्मीय प्रसार से आप क्या समझते हैं? ठोस ...

ऊष्मीय प्रसार से आप क्या समझते हैं? ठोस पदार्थ में सभी ऊष्मीय प्रसार गुणांकों का वर्णन कीजिए -

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऊष्मीय प्रसार - गर्म करने पर ठोस, द्रव्य या गैस के आकार में विस्तार होता है। पर वापस ठंडा करने पर प्रायः उसी स्वरूप में आ जाते हैं । इस कारण इसके घनत्व में भी बदलाव आता है ।
ठोस पदार्थ में ऊष्मीय प्रसार-
1. रेखीय प्रसार गुणांक
किसी वस्तु की लम्बाई में वह प्रसार जो वस्तु की इकाई लम्बाई की छड़ में `1^(@)C ` ताप बढ़ने पर होताहै, रेखीय प्रसार गुणांक कहलाता है , उसे `'alpha'` ( अल्फा ) से प्रदर्शित करते हैं ।

`a= ( "लम्बाई में वृद्धि ")/("(प्रारंभिक लम्बाई ' ताप वृद्धि )")`
`a= ( DL)/( L'DT)`
अर्थात `Delta L = alpha( L xx Delta T )`
लंबरी में वृद्धि = रेखीय प्रसार गुणांक `xx` ( प्रारंभिक लम्बाई `xx` ताप वृद्धि )
`alpha ` का मात्रक 'प्रति डिग्री सेल्सियस ' होता है । लोहे का रेखीय प्रसार गुणांक `0.00012 ` प्रति `.^(@) C ` है, अर्थात लोहे की 1m लम्बी छड़ का ताप `1^(@) C ` बढ़ाने पर उसकी लम्बाई 0.00012 मी. से बाद जाती है ।
2. क्षेत्रीय प्रसार गुणांक
वस्तु के क्षेत्रफल में वह प्रसार,जो वस्तु के एकांक क्षेत्रफल का ताप `1^(@)C ` बढ़ने पर होता है , क्षेत्रीय प्रसार गुणांक कहलाता है , उसे `'beta'` ( बीटा ) से प्रदर्शित करते हैं ।
`beta = ("क्षेत्रफल में वृद्धि ")/("प्रारंभिक क्षेत्रफल "xx "ताप वृद्धि")`
`beta = ( Delta L )/( L xx DeltaT) `
अर्थात `Delta A = beta(A xx Delta A ) `
क्षेत्रफल में वृद्धि = क्षेत्रफल प्रसार गुणांक `xx` ( प्रारम्भित क्षेत्रफल ` xx` ताप में वृद्धि )
`beta ` का मात्रक भी प्रति `.^(@) C ` होता है। क्षेत्रीय प्रसार गुणांक `beta ` , रेखीय प्रसार गुणांक `alpha ` का दुगुना होता है । `beta = 2 alpha `
3. आयतन प्रसार गुणांक
किसी वस्तु के आयतन में वह प्रसार, जो वस्तु के एकांक आयतन का ताप `1^(@) C ` बढ़ने पर होता है , आयतन प्रसार गुणांक कहलाता है , उसे `'gamma'` ( गामा) से प्रदर्शित करते हैं ।

आयतन प्रसार गुणांक `= ("आयतन में वृद्धि ")/("प्रारंभिक आयतन " xx "ताप में वृद्धि ")`
`gamma = ( Delta V )/( V xx DeltaT)`
`DeltaA = gamma ( V xx Delta T ) `
आयतन में वृद्धि = क्षेत्रफल प्रसार गुणांक `xx ` ( प्रारम्भिक आयतन `xx` ताप वृद्धि )
`gamma ` का मात्रक भी C होता है
आयतन प्रसार गुणांक , रेखीय प्रसार गुणांक का तिगुना होता है । अर्थात `gamma = 3 alpha `
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊष्मा और तापमान

    PRABODH PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न -II|7 Videos
  • ऊर्जा स्वरूप एवं स्त्रोत

    PRABODH PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|2 Videos
  • प्रकाश परावर्तन एवं अपवर्तन समतल सतह से

    PRABODH PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|8 Videos