Home
Class 12
PHYSICS
एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में स्वतंत्रता...

एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में स्वतंत्रतापूर्वक लटकी धारावाही आयताकार कुंडली पर लगने वाले बलयुग्म का सूत्र स्थापित कीजिए ।किस दशा में बलयुग्म (i) अधिकतम (ii) न्यूनतम होगा ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब किसी एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में स्वतंत्रतापूर्वक लटकी किसी कुंडली में विधुत धारा प्रवाहित की जाती है , तो कुंडली पर एक बलयुग्म आरोपित होता है , जो कुंडली को घुमाकर उसके तल को चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत करने का प्रयास करता है ।
(a)चित्र के अनुसार , माना कि ABCD एक आयताकार कुंडली है , जिसकी भुजा `AB = CD = l` तथा `AD = BC = b`है ।
इसे एकसमान चुंबकीय क्षेत्र B में रखा जाता है ।
कुंडली में धारा I प्रवाहित कि जाती है । कुंडली की भुजाएँ AB तथा CD चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत है , अतः इन भुजाओं पर BIl बल विपरीत दिशा में लगेंगे , जिससे एक बलयुग्म कुंडली पर लगता है । जबकि भुजा BC तथा AD चुंबकीय क्षेत्र के समांतर है ।
अतः इन भुजाओं पर कोई बल कार्य नहीं करता । इस प्रकार कुंडली की भुजा AB और CD पर लगने वाले बल बलयुग्म को विक्षेपक बलयुग्म कहते है ।

यदि किसी क्षण चित्र (b) के अनुसार कुंडली का अक्ष चुंबकीय क्षेत्र से `theta`कोण बनाता है , तो दोनों बल `F_(1) "एवं "F_(2)`( दोनों का परिमाण BIl) के बीच की लंबवत दूरी `b sin theta` होगी ।
अतः विक्षेपक बलयुग्म का आघूर्ण
`tau = " बल " xx ` दोनों बलों के बीच लंबवत दूरी
` = B I l xx b sin theta = B I l * b sin theta`
` = BIA sin theta ` ...(1)
जहाँ `A = lb`,कुंडली के लूप का क्षेत्रफल है । अब यदि कुंडली में फेरों की संख्या n हो , तो विक्षेपक बलयुग्म का आघूर्ण
` tau = n IAB sin theta` ...(2)
यदि एक समान चुंबकीय क्षेत्र में धारावाही कुंडली पर लगने वाले बल आघूर्ण का सूत्र है । यह आघूर्ण कुंडली को घुमाकर चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत अर्थात कुंडली के अक्ष को चुंबकीय क्षेत्र के समांतर लाने का प्रयास करता है । सदिश रूप में समीकरण (2) को निम्नानुसार लिखा जा सकता है -
`vec(tau) = I (vec(A) xx vec(B))` ...(3)
स्थिति 1.यदि `theta = 90^(@)` हो - इस स्थिति में `sin theta = sin 90^(@) = 1`,अतः समीकरण (2) से ,
`Z = nIAB` = अधिकतम
अर्थात जब धारा लूप या कुंडली का तल चुंबकीय क्षेत्र के समांतर होता है , तो उस पर लगने वाला बल आघूर्ण अधिकतम होता है ।
स्थिति 2. यदि `theta = 0^(@)` हो - इस स्थिति में
`sin theta =sin 0^(@) = 0`
अतः समीकरण (2) से ,
` tau = n IAB xx 0 = 0`
अर्थात जब धारा लूप या कुंडली का तल चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत होता है , तो उस पर लगने वाला बल आघूर्ण का मान शून्य होता है ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गतिमान आवेश ओर चुम्बकत्व

    PRABODH PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|6 Videos
  • गतिमान आवेश ओर चुम्बकत्व

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|12 Videos
  • गतिमान आवेश ओर चुम्बकत्व

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|12 Videos
  • किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशीय यंत्र

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|12 Videos
  • गतिमान आवेश और चुंबकत्व

    PRABODH PUBLICATION|Exercise मूल्य आधारित प्रश्न|3 Videos
PRABODH PUBLICATION-गतिमान आवेश ओर चुम्बकत्व -लघु उत्तरीय प्रश्न
  1. चुंबकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर लगने वाले लॉरेंज बल का व्यंजक...

    Text Solution

    |

  2. एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर कार्य करने वाले बल हेतु ...

    Text Solution

    |

  3. एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में स्वतंत्रतापूर्वक लटकी धारावाही आयताका...

    Text Solution

    |

  4. चलकुंडली धारामापी ( वेस्टन धारामापी ) का वर्णन निम्न बिंदुओं के ...

    Text Solution

    |

  5. चलकुंडली धारामापी ( वेस्टन धारामापी ) का वर्णन निम्न बिंदुओं के ...

    Text Solution

    |

  6. चल कुंडली धारामापी की सुग्राहिता के लिए व्यंजक लिखिये तथा बताइये क...

    Text Solution

    |

  7. एक चल कुंडली में धारा प्रवाहित करने पर कुछ विक्षेप होता है । विक्षे...

    Text Solution

    |

  8. चल कुंडली धारामापी की चार विशेषताएँ लिखिए ।

    Text Solution

    |

  9. शंट किसे कहते है ? इसका सिद्धांत समझाइये । किसी धारामापी के साथ शंट...

    Text Solution

    |

  10. समझाइये कि एक चल कुंडली धारामापी को वोल्टमीटर में कैसे परिवर्तित ...

    Text Solution

    |

  11. अमीटर क्या है ? एक चल कुंडली धारामापी को अमीटर में कैसे बदला जाता ह...

    Text Solution

    |

  12. अमीटर तथा वोल्टमीटर में अंतर लिखिये ।

    Text Solution

    |

  13. दो समांतर धारावाही चालकों के मध्य लगने वाले बल के लिए व्यंजक व्यु...

    Text Solution

    |

  14. ऐम्पियर का परिपथीय नियम क्या है ? लिखिए तथा सिद्धांत दीजिए ।

    Text Solution

    |

  15. ऐम्पियर का परिपथीय नियम क्या है ? इसकी सहायता से ऋजुरेखीय चालक के क...

    Text Solution

    |

  16. ऐम्पियर का परिपथीय नियम क्या है ? इस नियम की सहायता से धारावाही परि...

    Text Solution

    |

  17. एक धारावाही कुंडली तथा एक दण्ड चुंबक के चुंबकीय गुणों की तुलना कीज...

    Text Solution

    |

  18. किसी प्रकोष्ठ में एक ऐसा चुंबकीय क्षेत्र स्थापित किया गया है जिसका...

    Text Solution

    |

  19. एक आवेशित कण , एक ऐसे शक्तिशाली असमान चुंबकीय क्षेत्र में प्रवेश कर...

    Text Solution

    |

  20. पश्चिम से पूर्व की ओर चलता हुआ एक इलेक्ट्रॉन एक ऐसे प्रकोष्ठ में प्र...

    Text Solution

    |