Home
Class 12
PHYSICS
शंट किसे कहते है ? इसका सिद्धांत समझाइय...

शंट किसे कहते है ? इसका सिद्धांत समझाइये । किसी धारामापी के साथ शंट लगाने से क्या - क्या लाभ तथा हानि है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

शंट एक अल्प प्रतिरोध होता है , जो धारामापी की कुंडली के साथ समांतर कर्म में लगाया जाता है ।
कुंडली के साथ शंट लगा देने से मुख्य धारा का अधिकांश भाग शंट में से प्रवाहित होता है तथा धारामापी क्षतिग्रस्त होने से बच जाता है ।

चित्र में प्रदर्शित परिपथ में प्रवाहित धारा I है । इसका `I_(g)` भाग धारामापी से तथा `I_(S)` भाग शंट में से प्रवाहित होता है ।
माना धारामापी का प्रतिरोध G तथा शंट का प्रतिरोध S है ।
स्पष्ट है `I = I_(g) + I_(S) ` .....(1)
चित्र से स्पष्ट है कि धारामापी की कुंडली के सिरों पर विभवांतर व शंट के सिरों पर विभवांतर समान होंगे ।
अर्थात -
`I_(S) xx S = I_(g) xx G` ...(2)
तथा `I_(S) = I - I_(g)`
` :. (I - I_(g)) S = I_(g) G`
`rArr S = I_(g)/((I - I_(g)))G`
या `S = G/((I/I_(g) - 1)) ` ...(3)
यदि मुख्य धारा I का nवाँ भाग ही धारामापी में प्रवाहित हो , तो
`I_(g)/I = 1/n`
तब समी. (2) से ,
`S = G/((n-1)) ` ....(4)
अतः यदि मुख्य धारा का वाँ भाग धारामापी में से प्रवाहित करना हो , तो शंट के प्रतिरोध को धारामापी के प्रतिरोध का `(n - 1)`वाँ भाग होना चाहिए । यदि शंट का सिद्धांत है ।
शंट से लाभ - शंट से निम्नलिखित लाभ है -
(i) शंट लगाने से धारामापी का प्रभावी प्रतिरोध कम हो जाता है , जिससे धारामापी को विधुत परिपथ में जोड़ने पर परिपथ का प्रतिरोध लगभग अपरिवर्तित रहता है अतः परिपथ की धारा उतनी ही बनी रहती है , जितनी कि धारामापी को जोड़ने से पहले थी ।
(ii) यह धारामापी के कुंडली को जलने से बचाता है , साथ ही अधिक विक्षेप होने से संकेतक के टूटने का खतरा नहीं रहता ।
(iii) शंट के प्रतिरोध को बदल - बदल कर धारामापी के परास को इच्छानुसार परिवर्तित किया जा सकता है ।
शंट से हानि - धारामापी के साथ शंट लगाने से इसकी सुग्राहिता कम हो जाती है अतः उन प्रयोगों में , जहाँ इससे अविक्षेप स्थिति ज्ञात किया जाता है , अविक्षेप स्थिति के आस - पास शंट को निकाल दिया जाना चाहिए ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • गतिमान आवेश ओर चुम्बकत्व

    PRABODH PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|6 Videos
  • गतिमान आवेश ओर चुम्बकत्व

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|12 Videos
  • गतिमान आवेश ओर चुम्बकत्व

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|12 Videos
  • किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशीय यंत्र

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|12 Videos
  • गतिमान आवेश और चुंबकत्व

    PRABODH PUBLICATION|Exercise मूल्य आधारित प्रश्न|3 Videos
PRABODH PUBLICATION-गतिमान आवेश ओर चुम्बकत्व -लघु उत्तरीय प्रश्न
  1. चुंबकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर लगने वाले लॉरेंज बल का व्यंजक...

    Text Solution

    |

  2. एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर कार्य करने वाले बल हेतु ...

    Text Solution

    |

  3. एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में स्वतंत्रतापूर्वक लटकी धारावाही आयताका...

    Text Solution

    |

  4. चलकुंडली धारामापी ( वेस्टन धारामापी ) का वर्णन निम्न बिंदुओं के ...

    Text Solution

    |

  5. चलकुंडली धारामापी ( वेस्टन धारामापी ) का वर्णन निम्न बिंदुओं के ...

    Text Solution

    |

  6. चल कुंडली धारामापी की सुग्राहिता के लिए व्यंजक लिखिये तथा बताइये क...

    Text Solution

    |

  7. एक चल कुंडली में धारा प्रवाहित करने पर कुछ विक्षेप होता है । विक्षे...

    Text Solution

    |

  8. चल कुंडली धारामापी की चार विशेषताएँ लिखिए ।

    Text Solution

    |

  9. शंट किसे कहते है ? इसका सिद्धांत समझाइये । किसी धारामापी के साथ शंट...

    Text Solution

    |

  10. समझाइये कि एक चल कुंडली धारामापी को वोल्टमीटर में कैसे परिवर्तित ...

    Text Solution

    |

  11. अमीटर क्या है ? एक चल कुंडली धारामापी को अमीटर में कैसे बदला जाता ह...

    Text Solution

    |

  12. अमीटर तथा वोल्टमीटर में अंतर लिखिये ।

    Text Solution

    |

  13. दो समांतर धारावाही चालकों के मध्य लगने वाले बल के लिए व्यंजक व्यु...

    Text Solution

    |

  14. ऐम्पियर का परिपथीय नियम क्या है ? लिखिए तथा सिद्धांत दीजिए ।

    Text Solution

    |

  15. ऐम्पियर का परिपथीय नियम क्या है ? इसकी सहायता से ऋजुरेखीय चालक के क...

    Text Solution

    |

  16. ऐम्पियर का परिपथीय नियम क्या है ? इस नियम की सहायता से धारावाही परि...

    Text Solution

    |

  17. एक धारावाही कुंडली तथा एक दण्ड चुंबक के चुंबकीय गुणों की तुलना कीज...

    Text Solution

    |

  18. किसी प्रकोष्ठ में एक ऐसा चुंबकीय क्षेत्र स्थापित किया गया है जिसका...

    Text Solution

    |

  19. एक आवेशित कण , एक ऐसे शक्तिशाली असमान चुंबकीय क्षेत्र में प्रवेश कर...

    Text Solution

    |

  20. पश्चिम से पूर्व की ओर चलता हुआ एक इलेक्ट्रॉन एक ऐसे प्रकोष्ठ में प्र...

    Text Solution

    |