Home
Class 12
PHYSICS
एक लम्बी परिनालिका के अवप्रेरकत्व के लिए...

एक लम्बी परिनालिका के अवप्रेरकत्व के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए। इसका मान किन-किन बातों पर निर्भर करता है तथा किस प्रकार?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना की एक परिनालिका की लम्बाई `l`, त्रिज्या r तथा उसके एकांक लम्बाई में फेरों की संख्या n हैं, तो परिनालिका में कुल फेरों की संख्या `nl =N` तथा उसे अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल `pi r^(2)` होगा। अब यदि परिनालिका में I धारा प्रवाहित हो रही हो, तो उसके केंद्र पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता
`B=mu_(0)nI` ...(1)
जहाँ `mu_(0)` वायु या निर्वात की चुंबकशीलता है, यदि परिनालिका की लम्बाई `l`, उसकी त्रिज्या r की तुलना में बहुत अधिक हो तो परिनालिका के अंदर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता को एकसमान माना जा सकता है, अतः परिनालिका से संबद्ध चुम्बकीय फ्लक्स
`phi=NBA`
`=Nmu_(0)nIA=mu_(0)NnIA`
स्वप्रेरकत्व की परिभाषा से, परिनालिका का स्वप्रेरकत्व `L=phi/I`
`therefore L=(mu_(0) NIA)/I=mu_(0) NnA`
किन्तु `n=N/l`
`therefore L=mu_(0) N N/l .A`
या `L=mu_(0) N^(2)/l A` ...(1)
यदि परिनालिका के अंदर `mu` निरपेक्ष चुंबकशीलता का कोई माध्यम हो, तो
`L=(muN^(2)A)/l` ...(2)
यही लम्बी परिनालिका के स्वप्रेरकत्व का सूत्र है। इस सूत्र से स्पष्ट है की किसी परिनालिका का स्वप्रेरकत्व निम्न कारकों पर निर्भर करता है-
(i) परिनालिका के अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल पर- परिनालिका का स्वप्रेरकत्व उसके अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल के अनुक्रमानुपाती होता है अर्थात `L prop A`
(ii) फेरों की संख्या पर - परिनालिका का स्वप्रेरकत्व उसके फेरों की संख्या के वर्ग के अनुक्रमानुपाती होता है अर्थात `L prop N^(2)`
(iii) परिनालिका की लम्बाई पर- परिनालिका का स्वप्रेरकत्व उसकी लम्बाई के व्युत्क्रमानुपाती होता है अर्थात
`L prop 1/l`
(iv) परिनालिका के क्रोड की चुंबकशीलता पर- परिनालिका का स्वप्रेरकत्व उसमे प्रयुक्त क्रोड के पदार्थ की चुंबकशीलता के अनुक्रमानुपाती होता है अर्थात `L prop mu`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विधुत चंबकीय प्रेरण

    PRABODH PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|6 Videos
  • विधुत चंबकीय प्रेरण

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|12 Videos
  • विधुत चंबकीय प्रेरण

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|12 Videos
  • विद्युत धारा

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|20 Videos
  • विधुत चुम्बकीय तरंगे

    PRABODH PUBLICATION|Exercise मूल्य आधारित प्रश्न|5 Videos
PRABODH PUBLICATION-विधुत चंबकीय प्रेरण -लघु उत्तरीय प्रश्न
  1. एक समतल वृत्तीय कुंडली के स्वप्रेरकत्व के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए।...

    Text Solution

    |

  2. किसी कुंडली का स्वप्रेरकत्व किन बातों पर निर्भर करता है?

    Text Solution

    |

  3. एक लम्बी परिनालिका के अवप्रेरकत्व के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए। इसका मान ...

    Text Solution

    |

  4. स्वप्रेरकत्व क्या है? दो कुंडलियों के स्वप्रेरकत्व L(1) व L(2) हैं। इन...

    Text Solution

    |

  5. स्वप्रेरकत्व क्या है? दो कुंडलियों के स्वप्रेरकत्व L(1) व L(2) हैं। इन...

    Text Solution

    |

  6. अन्योन्य प्रेरण का अर्थ समझाइये। अन्योन्य प्रेरकत्व से क्या तात्पर्य ह...

    Text Solution

    |

  7. अन्योन्य प्रेरण को दर्शाने वाले एक प्रयोग का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. दो लम्बी समअक्षीय परिनालिकाओं के मध्य अन्योन्य प्रेरकत्व के लिए व्यंजक...

    Text Solution

    |

  9. दो कुण्डलियाँ P और S के स्वप्रेरकत्व क्रमशः L(1) व L(2) हैं। यदि उनके ...

    Text Solution

    |

  10. स्वप्रेरण एवं अन्योन्य प्रेरण में अंतर लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. भवर धाराएँ क्या हैं? इसे दर्शाने वाले एक प्रयोग का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. भँवर धाराएँ क्या हैं? इनके प्रमुख उपयोग लिखिए।

    Text Solution

    |

  13. भँवर धाराओं से क्या हानि है? ट्रांसफॉर्मर का क्रोड पटलिट क्यों बनाया ज...

    Text Solution

    |

  14. भँवर धाराओं से क्या हानि है एवं इन्हे रोकने के लिए क्या उपाय किया जाता...

    Text Solution

    |

  15. चित्र में वर्णित स्थिति के लिए प्रेरित धारा की दिशा की प्रागुक्ति (Pre...

    Text Solution

    |

  16. चित्र (a) से (f) में वर्णित स्थितियों के लिए प्रेरित धारा की दिशा की प...

    Text Solution

    |

  17. चित्र (a) से (f) में वर्णित स्थितियों के लिए प्रेरित धारा की दिशा की प...

    Text Solution

    |

  18. चित्र (a) से (f) में वर्णित स्थितियों के लिए प्रेरित धारा की दिशा की प...

    Text Solution

    |

  19. चित्र (a) से (f) में वर्णित स्थितियों के लिए प्रेरित धारा की दिशा की प...

    Text Solution

    |

  20. चित्र (a) से (f) में वर्णित स्थितियों के लिए प्रेरित धारा की दिशा की प...

    Text Solution

    |