Home
Class 12
PHYSICS
स्पेक्ट्रमी श्रेणी किसे कहते है? बामर श्...

स्पेक्ट्रमी श्रेणी किसे कहते है? बामर श्रेणी को परिभाषित करते हुए इसकी तरंगदैर्ध्य का मान ज्ञात कीजिए। हाइड्रोजन के लिए स्पेक्ट्रम की अन्य श्रेणियाँ लाइमन, पाशन, ब्रेकट, पाशन, ब्रेकेट, फुण्ड को किन सूत्रों द्वारा निरूपित किया जाता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

स्पेक्ट्रमी श्रेणी- हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम के कुछ विशेष समुच्चयों के भीतर रेखाओं के बीच की दूरी नियमित रूप से घटती जाती है। इसमें से प्रत्येक समुच्चय को स्पेक्ट्रमी श्रेणी कहते है।

सन 1885 में स्वीडन के एक स्कूल अध्यापक जान जेकब बामर ने हाइड्रोजन के दृश्य भाग में इस प्रकार की पहली श्रेणी को देखा। इस श्रेणी को बामर श्रेणी कहते है।
`(1)/(lambda)=R[(1)/(2^(2))-(1)/(n_(2)^(2))]`
जहाँ `lambda` तरंगदैर्ध्य तथा एक नियतांक है जिसे रिडबर्ग-नियतांक कहते है। यहाँ n के पूर्णांक मात्र 3, 4, 5 इत्यादि हो सकते है। R का मान `1.097xx10^(7) " मी"^(-1)` है। इस समीकरण को बामर सूत्र कहते है।
समीकरण (1) में n = 3 मानकर रेखा `H_(alpha)` की तरंगदैर्ध्य प्राप्त कर सकते है।
`(1)/(lambda)=1.097xx10^(7)((1)/(2^(2))-(1)/(3^(2)))m^(-1)" ...(1)"`
`=1.523xx10^(6)m^(-1)" ...(1)"`
अर्थात `lambda=656.5nm`
n = 4 रखने पर हम रेखा `H_(beta)` की तरंगदैर्ध्य तथा इसी प्रकार n के विभिन्न मान रखकर अन्य रेखाओं की तरंगदैर्ध्य प्राप्त कर सकते है। `n=prop` लेकर तरंगदैर्ध्य `lambda=656.5nm` पर, श्रेणी की सीमा प्राप्त की जाती है। यह बामर श्रेणी की लघुत्तम तरंगदैर्ध्य है। इस सीमा के आगे कोई रेखा स्पष्ट दिखाई नहीं देती, केवल मंद सा सतत स्पेक्ट्रम दिखाई देता है।
हाइड्रोजन के लिए स्पेक्ट्रम की अन्य श्रेणियाँ लाइमन, पाशन, ब्रेकेट, फुंड की भी खोज हो चुकी है, जिन्हे उनके शोधकर्त्ता के नाम से ही जाना जाता है। इन्हे निम्न सूत्रों द्वारा निरूपित किया जाता है-
लाइमन श्रेणी-
`(1)/(lambda)=R((1)/(2^(2))-(1)/(3^(2))),n=2,3,4" ... (2)"`
पाश्चन श्रेणी-
`(1)/(lambda)=R((1)/(3^(2))-(1)/(n^(2))),n=4,5,6,...." ... (3)"`
ब्रेकेट श्रेणी-
`(1)/(lambda)=R((1)/(4^(2))-(1)/(n^(2))),n=5,6,7" ... (4)"`
फुंड श्रेणी-
`(1)/(lambda)=R((1)/(5^(2))-(1)/(n^(2))),n=6,7,8" ... (5)"`
लाइमन श्रेणी में उत्सर्जित स्पेक्ट्रम रेखाएँ पराबैंगनी क्षेत्र में और पाश्चन एवं ब्रेकेट श्रेणियों में स्पेक्ट्रम रेखाएँ स्पेक्ट्रम के अवरक्त क्षेत्र में प्राप्त होती है।
संबंध `c=vlambda` अथवा `(1)/(lambda)=(v)/(c)` का उपयोग करके बामर श्रेणी के लिए सूत्र (1) को प्रकाश की आवृत्ति के पदों में इस प्रकार भी लिखा जा सकता है-
`v=R_(c)((1)/(2^(2))-(1)/(n^(2)))" ...(6)"`
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमाणु

    PRABODH PUBLICATION|Exercise NCERT पाठ्य पुस्तक के अभ्यासार्थ प्रश्न हल सहित|14 Videos
  • परमाणु

    PRABODH PUBLICATION|Exercise अतिरिक्त प्रश्न|10 Videos
  • परमाणु

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|15 Videos
  • नाभिक

    PRABODH PUBLICATION|Exercise मूल्य आधारित प्रश्न|8 Videos
  • प्रत्यावर्ती धारा

    PRABODH PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|15 Videos
PRABODH PUBLICATION-परमाणु -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. रदरफोर्ड के alpha - प्रकीर्णन प्रयोग की सचित्र व्याख्या कीजिए । रदरफोर...

    Text Solution

    |

  2. रदरफोर्ड परमाणु की उन सीमाओं को लिखिए जो परमाणु स्पेक्ट्रम में अवलोकित...

    Text Solution

    |

  3. रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की सहायता से हाइड्रोजन परमाणु के इलेक्ट्रॉन की...

    Text Solution

    |

  4. परमाणु का ऊर्जा स्तर क्या हैं ? हाइड्रोजन परमाणु के विभिन्न ऊर्जा स्तर...

    Text Solution

    |

  5. बोर के अभिगृहीत को लिखिए तथा हाइड्रोजन परमाणु में जब इलेक्ट्रॉन उच्च ऊ...

    Text Solution

    |

  6. सिद्ध कीजिए कि परमाणु में स्थायी कक्षाओं की त्रिज्याओं का अनुपात 1 : 4...

    Text Solution

    |

  7. हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम की विभिन्न श्रेणियों को एक ऊर्जा स्तर आरेख द्वारा...

    Text Solution

    |

  8. स्पेक्ट्रमी श्रेणी किसे कहते है? बामर श्रेणी को परिभाषित करते हुए इसकी...

    Text Solution

    |

  9. बोर मॉडल की मूल परिकल्पनायें लिखिए। n वी कक्षा में स्थायी कक्षा में इल...

    Text Solution

    |