Home
Class 12
PHYSICS
अन्योन्य प्रेरकत्व की परिभाषा, मात्रक एव...

अन्योन्य प्रेरकत्व की परिभाषा, मात्रक एवं विमीय सूत्र लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अन्योन्य प्रेरकत्व-पहली परिभाषा-यदि प्राथमिक कुण्डली में धारा I प्रवाहित करने से द्वितीयक कुण्डली से बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स `phi` हो, तो
`phipropI`
या `phi=MI`
जहाँ, M एक नियतांक है, जो दोनों कुण्डलियों में फेरों की संख्या, द्वितीय कुण्डली के क्षेत्रफल तथा माध्यम पर निर्भर करता है। इसे दोनों कुंडलियों का अन्योन्य प्रेरकत्व या अन्योन्य प्रेरण गुणांक कहते है।
यदि I = 1 हो, तो समी. (1) से,
`phi=M`
अत: किन्हीं दो कुण्डलियों के अन्योन्य प्रेरकत्व का आंकिक मान द्वितीयक कुण्डली से बद्ध उस चुम्बकीय फ्लक्स के बराबर होता है, जो उस समय उत्पन्न होता है जब प्राथमिक कुण्डली में एकांक धारा प्रवाहित की जाती है।
दूसरी परिभाषा - अब यदि कुंडली में बहने वाली धारा के मान में परिवर्तन किया जाये तो द्धितीयक कुंडली से बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स में भी परिवर्तन होगा। अत: फैराडे के विद्युत्-चुम्बकीय प्रेरण के द्वितीय नियम से,
प्रेरित विद्युत् वाहक बल `e=(dphi)/(dt)`
या `e=-(d(MI))/(dt)` [(समी. (1) से]
या `e=-M(dI)/(dt)` ...(2)
यदि `(dI)/(dt)=1` हो, तो समी. (2) से,
e=-M
अतः दो कुण्डलियों का अन्योन्य प्रेरकत्व आंकिक रूप से द्वितीयक कुण्डली में प्रेरित उस विद्युत वाहक बल के बराबर होता है जो प्राथमिक कुण्डली में धारा परिवर्तन की दर इकाई होने पर उत्पन्न होता है।
मात्रक-SI पद्धति में अन्योन्य प्रेरकत्व का मात्रक हेनरी है।
विमीय सूत्र-अन्योन्य प्रेरकत्व = `[ML^(2)T^(-2)A^(-2)]`.
अन्योन्य प्रेरकत्व की निर्भरता-अन्योन्य प्रेरकत्व निम्नलिखित बातों पर निर्भर करता है-
(a) दोनों कुण्डलियों में फेरों की संख्या पर-फेरों की संख्या अधिक होने पर अन्योन्य प्रेरकत्व का मान अधिक होता है।
(b) कुण्डलियों के अनुप्रस्थ-काट के क्षेत्रफल पर-कुण्डलियों के अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल अधिक होने पर अन्योन्य प्रेरकत्व का मान अधिक होता है।
(c) क्रोड के पदार्थ पर-वायु क्रोड को अपेक्षा नर्म लोहे का क्रोड होने पर अन्योन्य प्रेरकत्व का मान अधिक होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत चुंबकीय प्रेरण

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|4 Videos
  • विद्युत चुंबकीय प्रेरण

    NAVBODH|Exercise मूल्य आधारित प्रश्न|4 Videos
  • विद्युत चुंबकीय प्रेरण

    NAVBODH|Exercise अति लघु उत्तरीय प्रश्न|8 Videos
  • विद्युत चुंबकीय तरंगें

    NAVBODH|Exercise NCERT पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर|31 Videos
  • विद्युत धारा

    NAVBODH|Exercise NCERT पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (अतिरिक्त अभ्यास)|1 Videos
NAVBODH-विद्युत चुंबकीय प्रेरण -लघु उत्तरीय प्रश्न
  1. दिए गए चित्रानुसार एक धारावाही परिनालिका वृत्ताकार कुण्डली की ओर v वेग...

    Text Solution

    |

  2. विद्युत्-चुम्बकीय प्रेरण से आप क्या समझते हैं ? फैराडे के विद्युत्-चुम...

    Text Solution

    |

  3. विद्युत्-चुम्बकीय प्रेरण से आप क्या समझते हैं ? फैराड़े के विद्युत्-चु...

    Text Solution

    |

  4. लेंज का नियम लिखिए एवं समझाइये कि इस नियम की सहायता से प्रेरित धारा दि...

    Text Solution

    |

  5. समझाइए कि लेंज का नियम ऊर्जा-संरक्षण नियम के अनुकूल है।

    Text Solution

    |

  6. स्वप्रेरण का अर्थ समझाइये एक ऐसे प्रयोग का वर्णन कीजिए, जिससे स्वप्रेर...

    Text Solution

    |

  7. स्वप्रेरकत्व को समझाइए। इसका मात्रक लिखते हुए बताइए कि किसी कुण्डली का...

    Text Solution

    |

  8. स्वप्रेरण का अर्थ समझाइए। किसी कुण्डली के स्वप्रेरकत्व से क्या तात्पर्...

    Text Solution

    |

  9. किसी लम्बी परिनालिका के स्वप्रेरकत्व हेतु व्यंजक ज्ञात कीजिए एवं बताइय...

    Text Solution

    |

  10. एक समतल वृत्तीय कुण्डली के स्वप्रेरकत्व हेतुं व्यंजक ज्ञात कीजिए तथा ब...

    Text Solution

    |

  11. अन्योन्य प्रेरकत्व की परिभाषा, मात्रक एवं विमीय सूत्र लिखिए।

    Text Solution

    |

  12. अन्योन्य प्रेरकत्व को समझाइये। इसका मात्रक लिखते हुए बतलाइये कि यह किन...

    Text Solution

    |

  13. स्वप्रेरण एवं अन्योन्य प्रेरण में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  14. भँवर धाराएँ क्या हैं ? भँवर धाराओं को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रयोग ...

    Text Solution

    |

  15. भँवर धाराएँ क्या हैं ? ये क्यों उत्पन्न होती हैं ? भँवर धाराओं से क्या...

    Text Solution

    |

  16. दो परिनालिकाओं के स्वप्रेरकत्व तथा अन्योन्य प्रेरकत्व में सम्बन्ध स्था...

    Text Solution

    |

  17. दो कुण्डलियों P व S के स्वप्रेरकत्व क्रमशः L(1) व L(2) हैं। यदि इनके म...

    Text Solution

    |

  18. सिद्ध कीजिए कि स्वप्रेरकत्व L में धारा I(0) स्थापित करने के लिए आवश्यक...

    Text Solution

    |

  19. दो लम्बी परिनालिकाओं के मध्य अन्योन्य प्रेरकत्व के लिए व्यंजक ज्ञात की...

    Text Solution

    |

  20. दो समतल वृताकार कुंडलियों के मध्य अन्योन्य प्रेरकत्व हेतु व्यंजक ज्ञात...

    Text Solution

    |