Home
Class 12
PHYSICS
प्रत्यावर्ती धारा डायनेमो का वर्णन निम्न...

प्रत्यावर्ती धारा डायनेमो का वर्णन निम्नांकित शीर्षकों में कीजिए-
(i) नामांकित चित्र, (ii) संरचना, (iii) कार्य विधि।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

नामांकित रेखाचित्र-

`NSto` क्षेत्र चुम्बक, `ABCDto` आर्मेचर, `S_(1)S_(2)to` सर्पी वलय, `B_(1)B_(2)to` कार्बन ब्रुश।
रचना-इसमें एक क्षेत्र चुम्बक NS होता है। यह सामान्यत: एक नाल चुम्बक होता है जो या तो एक स्थायी चुम्बक होता है अथवा विद्युत् चुम्बक। आर्मेचर ABCD वस्तुतः एक कुण्डली होती है, जो नर्म लोहे के क्रोड पर ताँबे के पृथक्कृत (insulated) तार को लपेटकर बनाई जाती है। इसे क्षेत्र चुम्बक के मध्य एक धुरी पर किसी साधन से घुमाया जाता है। `S_(1)S_(2)` सर्पी वलय हैं, जिनसे कुण्डली के सिरे जुड़े होते हैं। B B.कार्बन पतियों से बने ब्रुश हैं, जो सर्पी वलय को स्पर्श करते हैं। ये स्थिर होते हैं तथा बाह्य परिपथ से जोड़ दिये जाते है।
सिद्धान्त-किसी चुम्बकीय क्षेत्र में रखी कुण्डली को घुमाने पर उससे सम्बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स में परिवर्तन होता है, फलतः उसमे प्रेरित वि. वा. बल उत्पन्न हो जाता है, जिसका प्रत्यावर्ती अथवा दिष्ट होना उपकरण की रचना पर निर्भर करता है ।
कार्य-विधि-जब आर्मेचर ABCD को ध्रुव खण्ड NS के मध्य घुमाया जाता है, तो कुण्डली से बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स में परिवर्तन होता है। अत: कुण्डली में प्रेरित धारा उत्पन्न हो जाती है। प्रथम अद्द्ध- चक्र में धारा की दिशा ABCD होती है। अत: बाह्य परिपथ में विद्युत् धारा ब्रुश `B_(1)` से `B_(2)` की ओर प्रवाहित होती है।
द्वितीय अद्ध-चक्र में कुण्डली की धारा की दिशा DCBA होती है। अत: बाह्य परिपथ में विद्युत् धारा ब्रुश `B_(2)` से `B_(1)` की ओर प्रवाहित होती है।
जब कुण्डली का तल बल रेखाओं के लम्बवत होता है, तो प्रेरित धारा का मान शून्य और जब उसका तल बल रखाओं के समान्तर होता है, तो प्रेरित धारा का मान अधिकतम होता है। इस प्रकार बाह्य प्रतिरोध में बहने वाली धारा प्रत्यावर्ती धारा होती है, जिसकी आवृत्ति आर्मेचर की आवृत्ति के बराबर होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत चुंबकीय प्रेरण

    NAVBODH|Exercise मूल्य आधारित प्रश्न|4 Videos
  • विद्युत चुंबकीय प्रेरण

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|13 Videos
  • विद्युत चुंबकीय प्रेरण

    NAVBODH|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|31 Videos
  • विद्युत चुंबकीय तरंगें

    NAVBODH|Exercise NCERT पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर|31 Videos
  • विद्युत धारा

    NAVBODH|Exercise NCERT पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर (अतिरिक्त अभ्यास)|1 Videos