Home
Class 12
PHYSICS
चुम्बकत्व के परमाण्वीय मॉडल के आधार पर ल...

चुम्बकत्व के परमाण्वीय मॉडल के आधार पर लौह-चुम्बकत्व की व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अनुचुम्बकीय पदार्थों की भाँति लौह-चुम्बकीय पदार्थों का प्रत्येक परमाणु एक छोटे चुम्बक (परमाण्वीय चुम्बक) की भाँति व्यवहार करता है जिसमें नेट चुम्बकीय आघूर्ण होता है। लौह-चुम्बकीय पदार्थों के परमाणुओं में ऐसी जटिल अन्योन्य क्रियाएँ होती हैं जिनके कारण अनेक परमाण्वीय चुम्बक मिलकर कई समूह बना लेते हैं। प्रत्येक समूह में परमाण्वीय चुम्बकों का चुम्बकीय आघूर्ण एक ही दिशा में सं रेखित रहता है। परमाण्वीय चुम्बकों के इन समूहों को डोमेन कहते हैं। बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र की अनुपस्थिति में भी प्रत्येक डोमेन चुम्बक की भाँति व्यवहार करता है।

बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र की अनुपस्थिति में विभिन्न डोमेन अनियमित रूप से अभिविन्यासित रहते हैं। फलस्वरूप सम्पूर्ण डोमेन का परिणामी चुम्बकीय आघूर्ण शून्य होता है। अत: लौह-चुम्बकीय पदार्थ चुम्बक की भाँति व्यवहार नहीं करता।
जब किसी लौह-चुम्बकीय पदार्थ को किसी बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाता है तो निम्न दो क्रियाएँ हो सकती हैं-
(i) सभी डोमेन इस प्रकार घूमने लगते हैं कि उनके चुम्बकीय आघूर्णों की दिशाएँ बाह्य क्षेत्र के अनुदिश हो जायें। ज्यों-ज्यों बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता को बढ़ाया जाता है त्यों-त्यों अधिकाधिक डोमेन चुम्बकीय क्षेत्र के अनुदिश संरेखित होने लगते हैं और लौह-चुम्बकत्व का मान बढ़ने लगता है। एक स्थिति ऐसी आती है जबकि सम्पूर्ण डोमेन चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा में संरेखित हो जाते हैं। इस स्थिति में लौह-चुम्बकत्व का मान सर्वाधिक होता है। इसे लौह-चुम्बकत्व की सन्तृप्तावस्था कहते है।
(ii) डोमेन की परिसीमायें विस्थापित होने लगती हैं। जिन डीमनी की चुम्बकीय आघूर्ण बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र के समान्तर होता है, उन डोमेनों का आकार बढ़ने लगता है तथा जिन डोमेनों के चुंबकीय आघूर्ण क्षेत्र से अन्य दिशा में होते हैं, उनका आकार घटने लगता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • चुंबकत्व और द्रव्य

    NAVBODH|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|8 Videos
  • चुंबकत्व और द्रव्य

    NAVBODH|Exercise आंकिक प्रश्न|15 Videos
  • चुंबकत्व और द्रव्य

    NAVBODH|Exercise अति लघु उत्तरीय प्रश्न|8 Videos
  • चुंबकत्व एवं द्रव्य

    NAVBODH|Exercise NCERT पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर|31 Videos
  • तरंग प्रकाशिकी

    NAVBODH|Exercise NCERT पाठ्य पुस्तक के प्रश्नोत्तर|31 Videos
NAVBODH-चुंबकत्व और द्रव्य -लघु उत्तरीय प्रश्न
  1. चुम्बकत्व के परमाण्वीय मॉडल के आधार पर अनुचुम्बकत्व की व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. चुम्बकत्व के परमाण्वीय मॉडल के आधार पर प्रतिचुम्बकत्व की व्याख्या कीजि...

    Text Solution

    |

  3. चुम्बकत्व के परमाण्वीय मॉडल के आधार पर लौह-चुम्बकत्व की व्याख्या कीजिए...

    Text Solution

    |

  4. नर्म लोहे और फौलाद के चुम्बकीय गुणों में अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. चुम्बकीय धारणशीलता (retentivity) एवं निग्राहिता (coercivity) को परिभाष...

    Text Solution

    |

  6. विद्युत् चुम्बक एवं स्थायी चुम्बक बनाने में प्रयुक्त पदार्थ में क्या ग...

    Text Solution

    |

  7. चुम्बकत्व के लिए कूलॉम का व्युत्क्रम वर्ग का नियम लिखकर सूत्र स्थापित ...

    Text Solution

    |

  8. एक दण्ड चुम्बक के सापेक्ष अक्षीय स्थिति में चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रत...

    Text Solution

    |

  9. एक दण्ड चुम्बक ( चुम्बकीय द्विध्रुव) के सापेक्ष निरक्षीय स्थिति में चु...

    Text Solution

    |

  10. निरक्षीय स्थिति क्या है? एक दण्ड - चुम्बक के सापेक्ष निरक्षीय स्थिति...

    Text Solution

    |

  11. चुम्बकीय बल रेखा की परिभाषा लिखिए। इसके, कोई तीन गुण लिखिए।

    Text Solution

    |

  12. चुम्बकीय बल रेखाएँ क्या है? इनके गुण लिखिए।

    Text Solution

    |

  13. एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा में theta° के कोण पर स्थित दण्ड चुम्बक...

    Text Solution

    |

  14. एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में रखे एक दण्ड चुम्बक ( चुम्बकीय द्विध्रुव) प...

    Text Solution

    |

  15. दण्ड चुम्बक और धारावाही परिनालिका की तुलना कीजिए।

    Text Solution

    |

  16. एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में स्थित दंड चुम्बक को घुमाने में किये गये कार...

    Text Solution

    |

  17. एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में स्थित दंड चुंबक की स्थितिज ऊर्जा के लिए व्य...

    Text Solution

    |

  18. किसी परमाणु में इलेक्ट्रॉन को कक्षीय गति के कारण उत्पन्न चुंम्बकीय आघू...

    Text Solution

    |

  19. विद्युत् चुम्बक क्या है? इसके गुण एवं उपयोग लिखिये।

    Text Solution

    |

  20. चुम्बकीय पदार्थों के शैथिल्य वक्र का महत्व लिखिये।

    Text Solution

    |