बराबर लंबाई के रेखाखंडों से बनाए गए अंकों के पैटर्न को देखिए। आप रेखाखंडों से बने हुए इस प्रकार के अंकों को इलैक्ट्रॉनिक घडि़यों या कैलकुलेटरों पर देख सकते हैं।
यदि बनाए गए अंकों की संख्या n ली जाए तो उसके लिए आवश्यक रेखाखंडों की (`n`) संख्या दर्शाने वाला बीजीय व्यंजक प्रत्येक पैटर्न के दाईं ओर लिखा गया है।
6,4,8 के प्रकार के 5,10,100 अंकों को बनाने के लिए कितने रेखाखंडों की आवश्यकता होगी?