Home
Class 12
PHYSICS
हाइगेन के तरंग सिद्धान्त के आधार पर अपवर...

हाइगेन के तरंग सिद्धान्त के आधार पर अपवर्तन के नियम सिद्ध कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

हाइगेन के तरंग सिद्धान्त द्वारा तरंगों के अपवर्तन के नियमों की व्याख्या-चित्र में ZZ' दो माध्यमों का सीमा-पृष्ठ है, जिनमें किसी तरंग की चाल क्रमश: `v_1` व `v_2` है। पहले माध्यम में, जिसमें तरंग की चाल v है, एक समतल तरंगाग्र AB तिरछा आपतित होता है। माना t=O समय पर यह सीमा-पृष्ठ ZZ' के बिन्दु A को स्पर्श करता है।
माना कि तरंगाग्र के बिन्दु B को सीमा-पृष्ठ के बिन्दु A तक पहुँचने में t समय लगता है। तब BA' =`v_1t` । जैसे-जैसे तरंग्राग AB आगे बढ़ता है, वह सीमा पृष्ठ के A व A' के बीच के बिन्दुओं से टकराता है। हाइगेन के सिद्धान्त के अनुसार, A व A' के बीच स्थित ये सभी बिन्दु नये तरंग स्रोतों का कार्य करते हैं। इनसे द्वितीयक गोलीय तरंगिकाएँ निकलने लगती हैं जो पहले माध्यम में `v_1` चाल से `v_2` चाल से फैलती हैं। सबसे पहले बिन्दु A से द्वितीयक तरंगिकाएँ चलती हैं जो दूसरे माध्यम में t' समय में AB' (= `v_2t`) दूरी तय करती हैं, परन्तु इसी समय t में तरंगाग्र का बिन्दु B, पहले माध्यम में दूरी `BA'=(v_1t)` चलकर A' पर पहुँच जाता है।
बिन्दु A' से भी द्वितीयक तरंगिकाएँ फैलनी शुरू हो जाती हैं ।
बिन्दु A को केन्द्र मानकर AB' त्रिज्या का एक गोलीय चाप खींचते हैं तथा बिन्दु A' से उस चाप पर स्पर्श रेखा A'B' खींच लेते हैं । जैसे-जैसे आपतित तरंगाग्र AB आगे बढ़ता है, सीमा पृष्ठ के A व A' के मध्य स्थित सभी बिन्दुओं से एक के बाद एक चलने वाली द्वितीयक तरंगिकाएँ भी एक साथ A'B' को स्पर्श करेंगी। हाइगेन के अनुसार, यह A'B' ही अपवर्तित तरंगाग्र है।
माना आपतित तरंगाग्र AB तथा अपवर्तित तरंगाग्र A'B' अपवर्तक पृष्ठ ZZ' के साथ क्रमश: i व r कोण बनाते हैं।
अब समकोण त्रिभुज ABA' में,
`sin i=(A'B)/(A A')=(v_1t)/(A A')` (1)
इसी प्रकार समकोण त्रिभुज AA'B' में,
`sin r =(AB')/(A A')=(v_2t)/(A A')` (2)
समीकरण (1) व (2) से,
`"sin i"/"sin r"=v_1/v_2` =नियतांक
यही अपवर्तन का द्वितीय नियम (स्नेल का नियम) है । चित्र से स्पष्ट है कि आपतित किरण, अपवर्तित किरण तथा अभिलम्ब तीनों एक ही तल में हैं। यह अपंवर्तन का प्रथम नियम है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाशिकी

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|18 Videos
  • प्रकाशिकी

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|24 Videos
  • प्रकाशिकी

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise अति लघु उत्तरीय प्रश्न|39 Videos
  • परमाणु तथा नाभिक

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|13 Videos
  • प्रत्यावर्ती धाराएँ

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|82 Videos
SHIVLAAL PUBLICATION-प्रकाशिकी -लघु उत्तरीय प्रश्न
  1. तरंगाग्र किसे कहते हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं ? उदाहरण देकर समझ...

    Text Solution

    |

  2. हाइगेन के तरंग सिद्धान्त के आधार पर परावर्तन के नियम सिद्ध कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. हाइगेन के तरंग सिद्धान्त के आधार पर अपवर्तन के नियम सिद्ध कीजिए।

    Text Solution

    |

  4. तरंगाग्र शब्द की परिभाषा और हाइगेन्स सिद्धान्त लिखिए । किसी पतले उत्तल...

    Text Solution

    |

  5. कारण देते हुए निम्नलिखित की व्याख्या कीजिए- जब एकवर्णी प्रकाश दो माध...

    Text Solution

    |

  6. कारण देते हुए निम्नलिखित की व्याख्या कीजिए- जब प्रकाश किसी विरल माध्...

    Text Solution

    |

  7. कारण देते हुए निम्नलिखित की व्याख्या कीजिए- प्रकाश के तरंग चित्रण मे...

    Text Solution

    |

  8. प्रकाश के व्यतिकरण से क्या तात्पर्य है ?

    Text Solution

    |

  9. प्रकाश के धुवण से क्या तात्पर्य है ? यह विवर्तन एवं व्यतिकरण की घटना स...

    Text Solution

    |

  10. प्रकाश के व्यतिकरण की आवश्यक शर्तें लिखिए ।

    Text Solution

    |

  11. प्रकाश तरंगों के अध्यारोपण का सिद्धान्त लिखिए। व्यतिकरण के कौन-कौन से ...

    Text Solution

    |

  12. कला सम्बद्ध स्त्रोत क्या हैं ? दो स्त्रोतों के कला सम्बद्ध होने के लिए...

    Text Solution

    |

  13. सम्पोषी एवं विनाशी व्यतिकरण के प्रतिबन्ध लिखिए ।

    Text Solution

    |

  14. प्रकाश के विवर्तन एवं व्यतिकरण में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  15. व्यतिकरण व विवर्तन में चार अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  16. यंग के व्यकतिकरण प्रयोग में प्राप्त व्यकतिकरण फ्रिन्ज की चौडाई किन-किन...

    Text Solution

    |

  17. ब्रूस्टर का नियम क्या है ? सिद्ध कीजिए कि ध्रुवण कोण पर आपतित होने पर ...

    Text Solution

    |

  18. समतल धुवित प्रकाश के कम्पन तल व धुवण तल से आप क्या समझते हैं ?

    Text Solution

    |

  19. निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए- (i) कम्पन तल, (ii) धरुवण तल।

    Text Solution

    |

  20. पोलेरॉइड क्या है ? पोलेरॉइड का वर्णन निम्न बिन्दुओं के आधार पर कीजिए-(...

    Text Solution

    |