Home
Class 12
PHYSICS
संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का वर्णन निम्न शीर्...

संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का वर्णन निम्न शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए-
(i) रचना, (ii) किरण आरेख, (iii) आवर्धन क्षमता के लिए सूत्र की स्थापना।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) रचना-संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में चित्र के अनुसार दो अभिसारी लेंस प्रयुक्त किये जाते हैं। इनमें से जो लेंस वस्तु के नजदीक होता है अभिदृश्यक कहलाता है तथा दूसरा लेंस जो आँख की ओर होता है, अभिनेत्र लेंस कहलाता है। लेकिन अभिनेत्र लेंस का द्वारक एवं फोकस दूरी, अभिदृश्यक से कुछ अधिक रखे जाते हैं । दोनों ही लेंस कम (छोटी) फोकस दूरी वाले होते हैं तथा गोलीय एवं वर्ण विपथन के दोष को दूर करने के लिए प्राय: इन लेंसों को कई लेंसों के संयोग से बनाया जाता है। अभिनेत्र लेंस को प्रायः दो लेंसों को निश्चित दूरी पर रख कर इस प्रकार बनाया जाता है कि इसके द्वारा दृष्टि क्षेत्र को अधिक बड़ा किया जा सके व प्रतिबिम्ब में होने वाले दोषों को एक सीमा तक दूर किया जा सके इस संयुक्त लेंस निकाय को हम नेत्रिका कहते हैं। इस नेत्रिका में आँख के समीप वाले लेंस को नेत्र लेंस व दूसरे लेंस को क्षेत्र लेंस कहते हैं। इन लेंसों के बीच क्षेत्र लेंस से एक निश्चित दूरी पर धन चिह्न (+) के रूप में क्रॉस तार लगा रहता है। अभिदृश्यक द्वारा वस्तु का प्रतिबिम्ब इसी क्रॉस तार पर बनाया जाता है। अभिदृश्यक पीतल की एक स्थिर नलिका के एक सिरे पर लगा रहता है तथा नेत्रिका दूसरी नलिका के एक सिरे पर लगी होती है । दूसरी नलिका को पहली नलिका में एक पेच द्वारा आगे-पीछे चलाया जा सकता है जिससे अभिदृश्यक व नेत्रिका के बीच की दूरी को बदला जा सकता है ।

नामांकन-O= अभिदृश्यक, E = अभिनेत्र लेन्स, AB = वस्तु
AB' = वस्तु AB का O लेस द्वारा प्रतिबिम्ब।
A"B" = A'B' का E लेंस द्वारा अन्तिम प्रतिबिम्ब।
(ii) आवर्धन क्षमता-
सूत्र- `m=(A'B'//EB')/(AB//AB)=(A'B')/(AB)xx(EB)/(EB')` ....(2)
परन्तु समरूप `triangleABO` और `triangleA'OB'` में,
`(A'B')/(AB)=(OB')/(OB)`....(3)
समी. (2) में समी. (3) से मान रखने पर,
`m=(OB')/(OB)xx(EB)/(EB')` (चित्रानुसार मान रखने पर)
`m=v_o /(-u_o)xx(-D)/(-u_e)=-v_o / u_o xx D/ u_e`...(4)
अतः `m=m_o xx m_e` [`because m_o=-v_o/u_o` व `m_e=D/u_e`]
(a) जब प्रतिबिम्ब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर बने :
सूत्र `1/f=1/v-1/u` में E लेंस के लिए चित्रानुसार मान रखने पर,
`1/(f_e)=1/(-v_e)-1/(-u_e)=-1/v_e+1/u_e`
प्रत्येक पद के अंश में D का गुणा करने पर,
`D/(f_e)=-D/v_e + D/u_e`
`therefore D/(f_e) =-1+D /u_e`
[`because` स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर `v_e=D`]
या `D/u_e =1+D/f_e`
समी (4) में `D/u_e` का मान रखने पर,
`m=-v_o/u_o(1+D/f_e)`
इस स्थिति में सूक्ष्मदर्शी नली की लम्बाई =`v_o+u_e`
(b) जब प्रतिबिम्ब अनन्त पर बने :`u_e=f_e` , तो समी। (4) से `m=-v_o /u_o D/f_e`
इस स्थिति में सूक्ष्मदर्शी नली की लम्बाई = `v_o+f_e`
(iv) आवर्धन क्षमता बढ़ाने की शर्ते-
(1) अधिक आवर्धन क्षमता के लिए सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक की फोकस दूरी छोटी (कम) होनी चाहिए।
(2) वस्तु अभिदृश्यक के प्रथम फोकस बिन्दु के नजदीक रखनी चाहिए।
(3) सूक्ष्मदर्शी के नेत्रिका लेंस की फोकस दूरी छोटी ( कम ) होनी चाहिए ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाशिकी

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|24 Videos
  • प्रकाशिकी

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|56 Videos
  • परमाणु तथा नाभिक

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|13 Videos
  • प्रत्यावर्ती धाराएँ

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|82 Videos
SHIVLAAL PUBLICATION-प्रकाशिकी -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. गोलीय दर्पण के लिए सिद्ध कीजिए- 1/f=1/v+1/u

    Text Solution

    |

  2. गोलीय दर्पण के लिए फोकस दूरी f, दर्पण से वस्तु की दूरी u तथा दर्पण से ...

    Text Solution

    |

  3. विभिन्न समानान्तर पारदर्शी माध्यमों में प्रकाश के अपवर्तन को किरण आरेख...

    Text Solution

    |

  4. सिद्ध कीजिए कि .amuwxx.wmugxx.gmua=1 जहाँ .amuw= वायु के सापेक्ष जल...

    Text Solution

    |

  5. अवतल गोलीय पृष्ठ पर अपवर्तन के लिए सिद्ध कीजिए कि - mu/v-1/u=(mu-1)/R ...

    Text Solution

    |

  6. गोलीय सतह से प्रकाश के अपवर्तन के लिए सूत्र स्थापित कीजिए: mu/v-1/u=...

    Text Solution

    |

  7. उत्तल गोलीय (अपवर्तक) पृष्ठ के लिए अपवर्तन सूत्र mu/v-1/u=(mu-1)/R का ...

    Text Solution

    |

  8. उत्तल गोलीय पृष्ठ पर अपवर्तन के लिए n1 तथा n2 के अपवर्तनांक तथा R वक्र...

    Text Solution

    |

  9. सरल सूक्ष्मदर्शी का निम्नांकित बिन्दुओं के आधार पर वर्णन कीजिए- (i)...

    Text Solution

    |

  10. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का वर्णन निम्न शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए- (i) ...

    Text Solution

    |

  11. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का वर्णन निम्न शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए- (i) ...

    Text Solution

    |

  12. खगोलीय दूरदर्शी का वर्णन निम्न शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए- (i) संरच...

    Text Solution

    |

  13. खगोलीय दूरदर्शी का निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत वर्णन कीजिए- (i)...

    Text Solution

    |

  14. पार्थिव दूरदर्शी का वर्णन निम्न शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए- (i) संरच...

    Text Solution

    |

  15. पार्थिव दूरदर्शी का वर्णन निम्न शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए- (i) प्रत...

    Text Solution

    |

  16. पार्थिव दूरदर्शी का नामांकित रेखाचित्र बनाते हुए उसकी आवर्धन क्षमता के...

    Text Solution

    |

  17. प्रकाश के व्यकतिकरण सम्बन्धी यंग के प्रयोग में फ्रिन्ज चौड़ाई हेतु सूत...

    Text Solution

    |

  18. एकल स्लिट द्वारा प्रकाश के विवर्तन की व्याख्या कीजिए तथा प्राप्त विवर्...

    Text Solution

    |