Home
Class 12
PHYSICS
खगोलीय दूरदर्शी का निम्नलिखित शीर्षकों क...

खगोलीय दूरदर्शी का निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत वर्णन कीजिए-
(i) स्वच्छ नामांकित रेखाचित्र (किरण पथ) ,
(ii) आवर्धन क्षमता के लिए सूत्र का निगमन ,
(a) जब प्रतिबिम्ब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर हो,
(b) जंब प्रतिबिम्ब अनन्त पर हो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) संरचना-खगोलीय दूरदर्शी में चित्र के अनुसार दो अभिसारी लेंसों को प्रयुक्त किया जाता है। जो लेंस वस्तु की ओर होता है अभिदृश्यक लेंस कहलाता हैं । यह लेंस अधिक फोकस दूरी व बड़े द्वारक का अवर्णक लेंस होता है। अभिदृश्यक लेंस बड़े द्वारक का इसलिए लिया जाता है ताकि दूर स्थित वस्तु से चलने वाली किरणों को एकत्र करके प्रतिबिम्ब को चमकीला बनाया जा सके। यह अभिदृश्यक लेंस एक लम्बी नली के एक सिरे पर लगा होता है। दूसरे लेंस को जिसके निकट आँख को रखकर दूर की वस्तु के प्रतिबिम्ब को देखा जाता है अभिनेत्र लेंस या नेत्रिका कहते हैं । नेत्रिका की फोकस दूरी तथा द्वारक दोनों ही कम होते हैं। यह नेत्रिका भी एक बेलनाकार नली के एक सिरे पर लगी होती है तथा इस नली को अभिदृश्यक लेंस की नली में फिट करके एक पेच द्वारा आगे- पीछे खिसकाया जा सकता है जिससे अभिदृश्यक व नेत्रिका के बीच की दूरी को बदला जा सके ।

(iii) आवर्धन क्षमता के लिए सूत्र-किरण पथ, दिशाएँ, दूरियाँ और संगत कोण चित्र पर प्रदर्शित हैं। वस्तु (आकाशीय पिण्ड) बहुत दूरी पर है। अत: वस्तु के O लेंस पर दर्शन कोण `beta` को उसका E लेंस पर दर्शन कोण मान लेते हैं।
आवर्धन क्षमता (m)=`("प्रतिबिम्ब का दृश्य कोण" (alpha))/( "वस्तु का दृश्य कोण" (beta))` ....(1)
`alpha` एवं `beta` के मान अति अल्प होते हैं। अतः `triangleAEB` में,
`alpha=tan alpha =(AB)/(EB)`
एवं `triangleAOB` में, `beta=tan beta=AB//OB`
समीकरण (1) में मान रखने पर,
`m=(AB//EB)/(AB//OB)=(AB)/(EB)xx(OB)/(AB)=(OB)/(EB)=(f_o)/(-u_e)`
[`because` चित्र से OB =`f_o` एवं EB =`-u_e`]
या `m=-(f_o)/u_e`
(a) यदि प्रतिबिम्ब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी D पर हो-
सूत्र `1/f=1/v-1/u` में नेत्रिका लेंस। के लिए चित्र से मान रखने पर,
`1/(f_e)=1/(-v_e)-1/(-u_e)`
या `1/(f_e)=(-1)/(v_e)+1/u_e`
`therefore 1/u_e=1/(f_e)+1/v_e`
समी (2) में `1/u_e` का मान रखने पर,
`m=-f_o(1/(f_e)+1/v_e)=-(f_o)/(f_e)(1+f_e/v_e)=-(f_o)/(f_e)(1+(f_e)/D)`
[`because` स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर `v_e=D` ]
`therefore m=-f_o/f_e(1+f_e/D)`
इस स्थिति में दूरदर्शी नली की लम्बाई = `v_o +u_e` होती है।
(b) यदि प्रतिबिम्ब अनन्त पर बने-अर्थात् समी। (2) में `u_e=f_e` रखने पर,
`m=-f_o/f_e`
इस स्थिति में दूरदर्शी नली की लम्बाई =`f_o +f_e` होती है।
(iv) आवर्धन क्षमता बढ़ाने की शर्ते-
(1) अधिक आवर्धन क्षमता के लिए दूरदर्शी के अभिदृश्यक की फोकस दूरो बड़ी (अधिक) होनी चाहिए।
(2) दूरदर्शी के नेत्रिका लेंस की फोकस दूरी छोटी (कम ) होनी चाहिए ।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रकाशिकी

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|24 Videos
  • प्रकाशिकी

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|56 Videos
  • परमाणु तथा नाभिक

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise लघु उत्तरीय प्रश्न|13 Videos
  • प्रत्यावर्ती धाराएँ

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|82 Videos
SHIVLAAL PUBLICATION-प्रकाशिकी -दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
  1. गोलीय दर्पण के लिए सिद्ध कीजिए- 1/f=1/v+1/u

    Text Solution

    |

  2. गोलीय दर्पण के लिए फोकस दूरी f, दर्पण से वस्तु की दूरी u तथा दर्पण से ...

    Text Solution

    |

  3. विभिन्न समानान्तर पारदर्शी माध्यमों में प्रकाश के अपवर्तन को किरण आरेख...

    Text Solution

    |

  4. सिद्ध कीजिए कि .amuwxx.wmugxx.gmua=1 जहाँ .amuw= वायु के सापेक्ष जल...

    Text Solution

    |

  5. अवतल गोलीय पृष्ठ पर अपवर्तन के लिए सिद्ध कीजिए कि - mu/v-1/u=(mu-1)/R ...

    Text Solution

    |

  6. गोलीय सतह से प्रकाश के अपवर्तन के लिए सूत्र स्थापित कीजिए: mu/v-1/u=...

    Text Solution

    |

  7. उत्तल गोलीय (अपवर्तक) पृष्ठ के लिए अपवर्तन सूत्र mu/v-1/u=(mu-1)/R का ...

    Text Solution

    |

  8. उत्तल गोलीय पृष्ठ पर अपवर्तन के लिए n1 तथा n2 के अपवर्तनांक तथा R वक्र...

    Text Solution

    |

  9. सरल सूक्ष्मदर्शी का निम्नांकित बिन्दुओं के आधार पर वर्णन कीजिए- (i)...

    Text Solution

    |

  10. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का वर्णन निम्न शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए- (i) ...

    Text Solution

    |

  11. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का वर्णन निम्न शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए- (i) ...

    Text Solution

    |

  12. खगोलीय दूरदर्शी का वर्णन निम्न शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए- (i) संरच...

    Text Solution

    |

  13. खगोलीय दूरदर्शी का निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत वर्णन कीजिए- (i)...

    Text Solution

    |

  14. पार्थिव दूरदर्शी का वर्णन निम्न शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए- (i) संरच...

    Text Solution

    |

  15. पार्थिव दूरदर्शी का वर्णन निम्न शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए- (i) प्रत...

    Text Solution

    |

  16. पार्थिव दूरदर्शी का नामांकित रेखाचित्र बनाते हुए उसकी आवर्धन क्षमता के...

    Text Solution

    |

  17. प्रकाश के व्यकतिकरण सम्बन्धी यंग के प्रयोग में फ्रिन्ज चौड़ाई हेतु सूत...

    Text Solution

    |

  18. एकल स्लिट द्वारा प्रकाश के विवर्तन की व्याख्या कीजिए तथा प्राप्त विवर्...

    Text Solution

    |