Home
Class 12
PHYSICS
(a) चित्र में दिखाएं गए खोखले (ho...

(a) चित्र में दिखाएं गए खोखले (hollow )चालक A को Q आवेश दिया गया है | सिद्ध करे कि इसका कुल आवेश चालक की बाहरी सतह पर स्थित होगा |

(b) अब यदि चित्र के अनुसार q आवेशयुक्त किसी अन्य चालक B को A के खोखले स्थान (cavity ) में इस प्रकार रख दिया जाए कि दोनों एक -दूसरे से विद्युतरोधित (insulated ) रहे, तो प्रमाणित करे कि चालक A की बाहरी सतह पर कुल आवेश ` (Q + q ) ` होगा |
(c) किसी सुग्राही उपकरण (sensitive instrument ) को उसके पर्यावरण (environment) के प्रबल स्थिर - विद्युत क्षेत्र के प्रभाव से परिरक्षित (shield ) करना है | संभावित उपाय बताएं |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(a) चित्र (a) में खोखले स्थान (cavity ) के चारों ओर चालक में गॉसीय तल S (चित्र में बिन्दुवत रेखा में प्रदर्शित ) की कल्पना करे | चूँकि चालक के भीतर विद्युत -क्षेत्र ` vec E ` हमेशा शून्य होता है, अतः S से सम्बन्ध विद्युत - फ्लक्स शून्य होगा | अतः , गॉस के प्रमेय से इस तल के भीतर नेट आवेश शून्य होगा, फलतः सम्पूर्ण आवेश चालक की बाहरी सतह पर स्थित होगा |

(b) खोखले स्थान के चारों ओर चालक में किसी बंद तल की कल्पना करे | चालक के भीतर विद्युत - क्षेत्र शून्य होने के कारण us बंद तल से सम्बन्ध विद्युत -फ्लक्स भी शून्य होगा और गॉस के प्रमेय से इसके भीतर नेट आवेश भी शून्य होगा | ऐसा तभी संभव है जब खोखले चालक की भीतरी सतह पर -q आवेश प्रेरित (induce ) हो ( चित्र ) | आवेश के संरक्षण के सिद्धांत के आधार पर बाहरी चालक A पर कुल नेट आवेश +Q रहना चाहिए, अतः इसके बाहरी पृष्ठ पर कुल आवेश (Q + q ) होगा |

(c) सुग्राही उपकरण को प्रबल विद्युत -क्षेत्र के प्रभाव के परिरक्षित करने के लिए उसे किसी सुचालक सतह के भीरर बंद रखा जाता है | ऐसा करने से बंद सुचालक सतह के भीतर विद्युत - क्षेत्र शून्य हो जाता है और वह उपकरण बाहर के प्रबल क्षेत्र से प्रभावित नहीं होती |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विद्युत -विभव : विद्युत - द्विध्रुव

    BHARATI BHAWAN|Exercise उदाहरण|26 Videos
  • विद्युत-धारा का चुंबिकय प्रभाव

    BHARATI BHAWAN|Exercise All Questions|32 Videos
BHARATI BHAWAN-विद्युत-क्षेत्र : गॉस का प्रमेय तथा उसके अनुप्रयोग-उदाहरण
  1. R त्रिज्या के कुचालक पदार्थ से बने किसी आवेशित वृत्ताकर रिं...

    Text Solution

    |

  2. (a) 10 cm भुजा की कोई वर्गाकार सतह YZ समतल के समांतर रखी ह...

    Text Solution

    |

  3. 20 cm भुजा वाला कोई घन (cube ) इस प्रकार रखा है कि इसके त...

    Text Solution

    |

  4. किसी कृष्ण - कोष्ठ (black box ) की सतह पर सावधानीपूर्वक मापा गया ...

    Text Solution

    |

  5. चित्र में प्रदर्शित किसी वर्ग के केंद्र से a//2 ऊँचाई पर ...

    Text Solution

    |

  6. किसी स्थान पर एकसमान विद्युत - क्षेत्र vecE को vec E ...

    Text Solution

    |

  7. 10 cm त्रिज्या वाले किसी गोलीय गॉसीय पृष्ठ (spherical Gaussian ...

    Text Solution

    |

  8. 10 cm त्रिज्या वाली किसी सुचालक गोले की सतह पर अज्ञात परिम...

    Text Solution

    |

  9. एक मीटर त्रिज्या के किसी गोले के भीतर विद्युत - आवेश एकसमान ...

    Text Solution

    |

  10. 2.4 m व्यास के किसी सूचनाक गोले पर एकसमान रूप से वितरित वि...

    Text Solution

    |

  11. करणसहित स्पष्ट करे कि चित्र में प्रदर्शित पाँच प्रकार के वक...

    Text Solution

    |

  12. (a ) सिद्ध करे कि किसी आवेशित सतह ( charged surface) के एक ...

    Text Solution

    |

  13. चित्र में प्रदर्शित सुचालक गोलिये खोल (conducting spherical ...

    Text Solution

    |

  14. अनंत लम्बाई की रेखा के अनुदिश एकसमान रूप से वितरित आवेश का रै...

    Text Solution

    |

  15. किसी कुचालक सतह पर आवेश का एकसमान पृष्ठ - घनत्व (uniform surfa...

    Text Solution

    |

  16. चित्र में प्रदर्शित समांतर रूप में राखी दो पतली सुचालक प्लेटों A तथ...

    Text Solution

    |

  17. धातु की दो विशाल समतल प्लेटों को एक - दूसरे के समांतर रखा ...

    Text Solution

    |

  18. चित्र में प्रदर्शित दो सुचालक प्लेटों को एक - दूसरे के समांतर रखा गया...

    Text Solution

    |

  19. चित्र में प्रदर्शित तीन सुचालक समांतर प्लेटों X, Y एवं Z में X क...

    Text Solution

    |

  20. (a) चित्र में दिखाएं गए खोखले (hollow )चालक A को Q आवेश दिया...

    Text Solution

    |