Home
Class 12
PHYSICS
सोलर सेल की संरचना तथा कार्यविधि समझाइए ...

सोलर सेल की संरचना तथा कार्यविधि समझाइए तथा अभिलाक्षणिक वक्र खींचिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

संरचना-यह एक P-N सन्धि डायोड होता है जिसके निर्माण में उन अर्द्धचालकों का उपयोग किया जाता है जिनका बैण्ड अन्तराल 1.5ev के निकट होता जैसे Si, GaAs, CdTe आदि। डायोड का P भाग, N भाग की अपेक्षा बहुत पतला होता है जिससे कि आपतित प्रकाश के फोटॉन आसानी से इसे पार करके सन्धि पर पहुँच सकें P सतह के ऊपरी फलक के किनारों पर धातु के सम्पर्क इस प्रकार लगे होते हैं कि P सतह से होकर सन्धि तक प्रकाश जाने के लिए पर्याप्त स्थान शेष रहे। P सतह के ऊपर एक पारदर्शी पदार्थ की एण्टीरिफलेक्टिंग कोटिंग होती है तथा N सतह के नीचे के फलक पर धातु सम्पर्क के लिए धातु का लेपन होता है।

कार्यविधि-जब सोलर सेल पर प्रकाश आपतित होता है, तो जिन प्रकाश फोटॉनों की ऊर्जा `hupsilon` वर्जित ऊर्जा अन्तराल `E_g` से अधिक होती है, P-N सन्धि पर पहुँचते हैं जिससे सन्धि के निकट अवक्षय पर्त में डायाड सहसंयोजी आबन्धों के टूटने से इलेक्ट्रॉन होल युगलों का जनन होता है, ये प्रकाश जनित इलेक्ट्रॉन तथा होल अवक्षय पर्त केविद्युत् क्षेत्र के कारण क्रमशः N क्षेत्र तथा P क्षेत्र की ओर गति करने लगते हैं जिससे N सतह का धातु सम्पर्क ऋणात्मक तथा P सतह का धातु सम्पर्क धनात्मक हो जाता है। इस प्रकार डायोड के सिरों पर एक पर्त विभवान्तर उत्पन्न हो जाता है। जब चित्र (b) में दर्शाए अनुसार कोई बाह्य लोड संयोजित किया जाता है , तो लोड से एक धरा प्रवाहित होती है , जिसे प्रकाश धारा कहते हैं।
अभिलाक्षणिक वक्र-लोड में प्रवाहित धारा I को Y-अक्ष पर तथा विभवान्तर V को X-अक्ष पर लेकर ग्राफ खींचने पर अभिलाक्षणिक वक्र (I-V ग्राफ) चित्र (c) के अनुसार प्राप्त होता है। `V_(oc)` खुले परिपथ का विभवान्तर तथा `I_(sc)` लघुपथित धारा है। अभिलाक्षणिक वक्र का निर्देशांक अक्षों के चौथे चतुर्थांश में होने का कारण यह है कि सोलर सेल कोई विद्युत् धारा नहीं लेता वरन् यह लोड को विद्युत् धारा की आपूर्ति करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी - पदार्थ , युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise दीर्घ उत्तरीय प्रश्न प्रश्न|31 Videos
  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी - पदार्थ , युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न|5 Videos
  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी - पदार्थ , युक्तियाँ तथा सरल परिपथ

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise अति लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न|10 Videos
  • अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी : सामग्रियाँ उपकरण एवं सरल सर्किट

    SHIVLAAL PUBLICATION|Exercise इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओ के लिए|96 Videos
SHIVLAAL PUBLICATION-अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी - पदार्थ , युक्तियाँ तथा सरल परिपथ -लघु उत्तरीय प्रश्न
  1. P एवं N प्रकार के अर्द्धचालक से आप क्या समझते हैं ? ये कैसे बनाये जाते...

    Text Solution

    |

  2. P तथा N प्रकार के अर्द्धचालकों में अन्तर लिखिए। .

    Text Solution

    |

  3. P-N सन्धि से क्या अभिप्राय है ? चित्र खींचकर P-N सन्धि के संदर्भ में ...

    Text Solution

    |

  4. सोलर सेल की संरचना तथा कार्यविधि समझाइए तथा अभिलाक्षणिक वक्र खींचिए।

    Text Solution

    |

  5. LED क्या है ? इसकी कार्यविधि को समझाइए तथा इसके कोई दो उपयोग लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. प्रकाश उत्सर्जक डायोड (LED) क्या है ? इसका कार्य सिद्धान्त समझाइए तथा ...

    Text Solution

    |

  7. दिये गये चित्र 9.4 में गेट Pव Q को पहचानिए तथा संयोग की सतत् सारणी लिख...

    Text Solution

    |

  8. दिये गये चित्र में AND गेट के लिए A व B निवेशी सिग्नल प्रदर्शित हैं। ...

    Text Solution

    |